उत्तरकाशी। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उडरी गांव में भारी भूस्खलन होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पहाड़ी से अचानक बड़ी मात्रा में मलबा और बोल्डर खिसककर गांव की ओर आ गए। मलबा कई घरों में घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। खतरा बढ़ता देख ग्रामीण घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। घटना में पांच घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अचानक घरों तक पहुंचा मलबा ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने…
Author: Utkarsh Jyoti
मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर नैनीताल SOG की कार्रवाई; मोबाइल से सेना की वर्दी वाली तस्वीरें, वीडियो और फर्जी प्रतीत होने वाला पहचान पत्र बरामद हल्द्वानी, सोशल मीडिया पर खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताने वाले एक युवक का नैनीताल पुलिस की SOG ने पर्दाफाश किया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में सेना के अधिकारी की वर्दी वाली तस्वीरें और वीडियो के साथ एक फर्जी प्रतीत होने वाला Army Identity Card भी बरामद हुआ। Instagram पर…
स्थानीय अस्पतालों में स्टाफ और संसाधन होने के बावजूद रेफर हो रहीं गर्भवतियां, लंबी दूरी तय करने को मजबूर मरीज पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में प्रसव के लिए स्टाफ नर्स और जरूरी संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक वर्ष में जिले में 55 गर्भवती महिलाओं का प्रसव एंबुलेंस या रास्ते में हुआ, जबकि 425 महिलाओं को सरकारी अस्पतालों से हायर सेंटर भेजा गया।…
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश फ्लाइंग कार बनाने वाले युवा नवोन्मेषक एवं स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान टमटा ने मुख्यमंत्री को फ्लाइंग कार के निर्माण से संबंधित अपने तकनीकी नवाचार, अब तक की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि टमटा के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार…
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर-बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट संदेश-शिक्षा व्यवस्था में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, मानकों का पालन अनिवार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को निर्धारित नियमों, मानकों और आवश्यक मान्यता के अनुरूप संचालित कराने को लेकर सरकार की सख्ती लगातार जारी है। मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में किसी भी शिक्षण संस्थान को निर्धारित नियमों एवं मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसी क्रम में उधमसिंह नगर के…
26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र “आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल” सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आईआरडीटी सभागार, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान मान्यता प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रदेश के 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों (मदरसों) को मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की थीम “नई पहचान, नया सम्मान। आधुनिक शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य” रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण द्वारा 26 शिक्षण संस्थानों…
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य गठन के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि मसूरी की धरती…
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी धराली आपदा के दौरान हुई मुलाकात को किया याद धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बांधी थी सीएम धामी को राखी रक्षाबंधन के अवसर पर अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेजी है। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को एक भावुक पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने पिछले वर्ष धराली में आई आपदा के दौरान मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया है। धनगौरी ने बताया कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन के समय वह उत्तराखंड आई थीं। इसी दौरान धराली में आई…
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में मंगलवार को दो कर्मचारियों के बीच विवाद के दौरान कथित तौर पर फायरिंग किए जाने से हड़कंप मच गया। गोली कार्यालय परिसर में रखी एक अलमारी में जा लगी। गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। आपसी विवाद के बाद हुई फायरिंग जानकारी के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में किसी बात को लेकर दो कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक कर्मचारी ने कथित तौर पर गोली चला दी। गोली कार्यालय में…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीते 24 घंटे में कई इलाकों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके चलते शिप्रा, गौला, कोसी, दाबका और कालसा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई स्थानों पर तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। स्नो व्यू में 217 मिलीमीटर बारिश जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की सुबह साढ़े नौ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, नैनीताल स्नो व्यू में सर्वाधिक 217 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।…
