देहरादून:
मुख्यमंत्री की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील को गंभीरता से लेते हुए सूचना विभाग, उत्तराखंड के
संयुक्त निदेशक K. S. Chauhan ने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।
वाहन विहीन दिवस के अवसर पर शनिवार को उन्होंने अपने घर विजय नगर से सूचना निदेशालय रिंग रोड कार्यालय तक लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। इस सफर को पूरा करने में उन्हें करीब डेढ़ घंटा लगा। खास बात यह रही कि उन्होंने वापसी का सफर भी पैदल ही पूरा किया।
गर्मी में भी नहीं डिगा हौसला
तेज गर्मी के बावजूद के.एस. चौहान लेदर शूज पहनकर लगातार तेज गति से चलते रहे। लोगों का कहना है कि यदि उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहने होते तो शायद समय और कम लगता। सिर पर छाता लगाकर चलते हुए मोबाइल से लाइव अपडेट देना भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इन मार्गों से होकर पहुंचे कार्यालय
उन्होंने विजय नगर से निकलकर सीएमआई हॉस्पिटल, आराघर चौक, बलबीर रोड, राजीव नगर और रिंग रोड सब्जी मंडी होते हुए हनुमान मंदिर मार्ग से अपने निदेशालय तक का सफर तय किया। रास्तेभर कई लोगों ने उनकी इस पहल की सराहना की।
‘बोलना आसान, करना कठिन’
के.एस. चौहान की फिटनेस और अनुशासन को देखकर लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की बातें करना आसान है, लेकिन उसे व्यवहार में उतारना कठिन होता है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि उद्देश्य सही हो तो लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नहीं होता।
उनकी यह पहल न सिर्फ सरकारी कर्मचारियों बल्कि आम लोगों के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

