मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से लगभग एक सप्ताह की देरी से पहुंचने की संभावना है। मानसून के इंतजार के बीच प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी और बढ़ती उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जिससे दिनभर गर्म हवाओं का असर बना रहा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री…
चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में वाहन पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों और कुछ श्रद्धालुओं के बीच हुए विवाद के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायालय से जमानत मिल गई है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार, पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई थीं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन…
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धेया शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंगदान मानव सेवा का सर्वाेच्च कार्यः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा सनातन परंपरा में समाहित है त्याग, सेवा और परमार्थ की भावनाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में सैकड़ों लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधकों ने अंगदान के महत्व पर विचार रखे तथा अनेक…
हरिद्वार। हरिद्वार के शिव घाट पर श्रद्धालुओं और आम लोगों से यूरिन सुविधा के नाम पर कथित रूप से अवैध वसूली करने के मामले में नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायतों के आधार पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित व्यक्ति पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शिव घाट क्षेत्र में एक व्यक्ति सार्वजनिक शौचालय और यूरिन सुविधा के नाम पर लोगों से अनधिकृत रूप से पैसे वसूल रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर निरीक्षण…
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-‘ग’ की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी घोषित की है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ये परीक्षाएं अगस्त और सितंबर 2026 में आयोजित होंगी। आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कनिष्ठ सहायक एवं वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा अब 23 अगस्त 2026 को प्रदेशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसी दिन सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा भी संपन्न कराई जाएगी। इसके अलावा पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा,…
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रेलवे की भूमि पर कथित अतिक्रमण से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह अनधिकृत कब्जाधारी ही क्यों न हो, विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अपनाए बिना बेदखल नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि केवल सामान्य प्रशासनिक नोटिस जारी कर किसी को संपत्ति से हटाना संविधान और मानवाधिकारों के विरुद्ध है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने यह फैसला मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र स्थित संपत्ति से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान दिया। याचिकाकर्ताओं ने नॉर्दर्न रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (वर्क्स), देहरादून द्वारा जारी…
रुड़की। हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से प्रेम विवाह (निकाह) करने से नाराज मामा ने कथित तौर पर भांजे पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव निवासी 27 वर्षीय मुसीद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुसीद ने करीब एक-दो वर्ष पहले अपने मामा शहनवाज की…
*केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का समापन* – “विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है”- डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री – मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ की गतिविधियों में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों ने किया प्रतिभाग – इस मुहिम को और अधिक व्यापक बनाने के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के…
