रुद्रपुर: उत्तराखंड में NEET UG के बाद MBBS प्रवेश के लिए फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराने के मामले की जांच अब ऊधम सिंह नगर जिले तक पहुंच गई है। गदरपुर तहसील क्षेत्र में कूटरचित अभिलेखों के आधार पर स्थायी निवास, जाति और अन्य प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संबंधित प्रमाण पत्रों को भी निरस्त कर दिया गया है। MBBS प्रवेश के लिए इस्तेमाल होने थे प्रमाण पत्र गदरपुर की उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने कूटरचित अभिलेखों…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून, 26 सितंबर: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) भर्ती परीक्षा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। रावत करीब छह घंटे ईडी कार्यालय में रहे। एजेंसी ने उनसे भर्ती प्रकरण के साथ-साथ तत्कालीन ओएसडी चंदन सिंह जीना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी सवाल किए। मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ईडी कार्यालय हरीश रावत ईडी कार्यालय पहुंचने से पहले अपनी मां की तस्वीर गले में डालकर पहुंचे। उनके मुताबिक, ईडी ने उनसे पुरानी आयकर रिटर्न (आईटीआर) और परिवार की…
हरिद्वार/झबरेड़ा, 26 सितंबर: झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह कथित प्रेम प्रसंग के शक को लेकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अमन ने पहले पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज को गोली मारी। इसके बाद उसने अपनी बहन रूपा पर भी फायरिंग कर दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर फायरिंग का आरोप पुलिस के मुताबिक, अमन को अपनी बहन रूपा और पड़ोस में रहने वाले मुन्ना उर्फ सूरज के…
देहरादून: मौसम विभाग की ओर से 26 और 27 सितंबर को गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने चारधाम यात्रा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। वर्तमान में चारधाम यात्रा दूसरे चरण में जारी है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों से चर्चा कर यात्रा मार्गों और व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारियों से मिले फीडबैक और स्थानीय परिस्थितियों के आकलन के बाद प्रशासन ने फिलहाल चारधाम यात्रा स्थगित नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि, भारी बारिश या…
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली सर्दियों के दौरान उत्तराखंड में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है। उत्तराखंड को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक इस अतिरिक्त आवंटन का लाभ मिलेगा। आदेश के तहत अक्टूबर में 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, जनवरी 2027 में 19 मेगावाट, फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च में 9 मेगावाट बिजली आवंटित की गई है। इस प्रकार छह माह में कुल 73…
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार नगर पंचायतों ने अभियान चलाकर एकत्रित किया 798 टन कचरा मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने को धामी सरकार की मुहिम रंग लाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर जहां श्रद्धालु धामों की पवित्रता और स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए हैं, वहीं सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार विभागों की कार्य संस्कृति में भी बदलाव आया है। नगर पंचायतों के प्रयासों से इस यात्राकाल में अब तक 798 टन कचरा एकत्रित किया जा चुका है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और…
मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर नेस्ले इंडिया ने सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं। नेस्ले इंडिया द्वारा धर्मपुर, छत्तरपुर, बिंदूखेड़ा (फौजी मटकोटा), कीरतपुर, बागवाला, दानपुर और नगला तराई…
मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रय – मुख्यमंत्री हल्दीघेरा गौशाला के विस्तार की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें प्रमुख रूप से ₹34.44 करोड़ की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानकसागर…
नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन नयना देवी मंदिर से मां की डोली नगर भ्रमण के लिए निकली। हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन और विदाई के लिए उमड़े। ढोल-नगाड़ों की थाप, छोलिया नृत्य और मां के जयकारों से सरोवर नगरी भक्तिमय हो उठी। नयना देवी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा माल रोड होते हुए तल्लीताल पहुंची और इसके बाद वापस मल्लीताल की ओर रवाना हुई। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा की डोली के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा में…
अल्मोड़ा। नंदा देवी महोत्सव के तहत एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे मेले में बुधवार देर शाम झूले की एक ट्रॉली टूटकर जमीन पर गिर गई। हादसे में झूले में सवार एक युवक और महिला घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर चोटों के चलते हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेले के अंतिम दिन होने के कारण एडम्स मैदान में देर रात तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। झूलों पर भी काफी भीड़ थी।…
