सतपाल महाराज ने कहा- धाम में संगीत और सांस्कृतिक आयोजन परंपरा का हिस्सा, चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने जताई आपत्ति देहरादून। बदरीनाथ धाम में हाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उठे विवाद के बीच पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने स्पष्ट किया है कि धाम में संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही प्रतिबंध संबंधी चर्चाओं को तथ्यहीन बताया। वहीं, मंदिर के भीतर शंख बजाने को लेकर मंत्री की टिप्पणी पर चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने आपत्ति जताई है। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बदरीनाथ धाम के…
Author: Utkarsh Jyoti
पीएम ई-बस योजना के तहत मिलीं इलेक्ट्रिक बसें, सप्तऋषि से लालढांग, बहादराबाद और रोशनाबाद तक प्रस्तावित रूट हरिद्वार। करीब 35 साल से बंद पड़ी हरिद्वार की सिटी बस सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत हरिद्वार को 37 इलेक्ट्रिक सिटी बसें आवंटित की गई हैं। बसों के संचालन से पहले रूट, स्टॉपेज और चार्जिंग प्वाइंट को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों का लक्ष्य कुंभ मेले से पहले सेवा शुरू करने की दिशा में काम पूरा करना है। 1991 में बंद हुई थी सिटी बस सेवा हरिद्वार में वर्ष 1991…
विधानसभा चुनाव से पहले जनता का घोषणा पत्र तैयार करने पर बनी सहमति, रचनात्मक कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर किया मंथन देहरादून। रचनात्मक कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में ‘उत्तराखंड जनसंवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनभर चले इस कार्यक्रम में राज्य से जुड़े जमीन, भू-कानून, पलायन, पर्यावरण, महिला सुरक्षा, दलित उत्पीड़न, अल्पसंख्यक अधिकार, किसानों की समस्याओं, अनियोजित शहरीकरण और लोक संस्कृति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने इन सवालों को लेकर सामूहिक रूप से आवाज उठाने और विधानसभा चुनाव से पहले जनता…
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर, 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स तथा देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजायन तकनीकी कौशल में रजत पदक हासिल किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विश्व…
देहरादून: भारत-चीन सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र ओल्ड दुंग में सड़क सर्वे के लिए गई चार सदस्यीय टीम भारी बर्फबारी के कारण फंस गई है। टीम 25 सितंबर से क्षेत्र में रुकी हुई है। फिलहाल सभी के लिए भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था की गई है। उन्हें सुरक्षित नीचे लाने के लिए ITBP ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। भारी बर्फबारी से बंद हुआ रास्ता मुनस्यारी तहसील मुख्यालय से करीब 74 किलोमीटर दूर दुंग से टोपीढुंगा मार्ग के निरीक्षण के लिए वन विभाग के कर्मचारी रमेश सिंह राणा, बीआरओ कर्मचारी और दो पोर्टर उच्च…
कर्णप्रयाग: चमोली जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैंण में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त होने से नाराज छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने कर्णप्रयाग में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी तहसील परिसर और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय पहुंचे और विद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग की। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। पांच महत्वपूर्ण शिक्षक पद रिक्त…
चंपावत: जिले के टनकपुर क्षेत्र में कथित तौर पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने, शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धर्म परिवर्तन व शादी के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने पुलिस से की शिकायत पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 28 सितंबर को टनकपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया…
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीड़बासा हेलीपैड के समीप स्लाइडिंग जोन में यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए SDRF ने मोर्चा संभाला। मंगलवार को पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम ने लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं सुरक्षा अभियान चलाया। प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी स्लाइडिंग जोन में पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के बीच SDRF जवानों ने यात्रियों को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया। अभियान के दौरान करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित रूप से स्लाइडिंग जोन के आर-पार कराया गया। विषम परिस्थितियों में जुटी रही टीम SDRF के अनुसार, चीड़बासा स्लाइडिंग जोन…
देहरादून: राजधानी देहरादून में भाजपा पार्षद के घर घरेलू सहायक द्वारा कथित तौर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार के सदस्यों को बेहोश करने और सोने के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू सहायक द्वारा वारदात में चार अन्य लोगों की मदद लिए जाने की बात सामने आई है। घर से निकलते समय संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। 20 दिन पहले ही काम पर रखा गया था मामला बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास का है। पुलिस…
साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि परियोजना के लिए आवश्यक लगभग 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग में केंद्र सरकार की ओर से 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया गया है। लगभग 39…
