हरिद्वार में अर्धकुंभ-2027 से पहले सड़क नेटवर्क होगा हाईटेक, एनएचएआई की प्रमुख परियोजनाएं अंतिम चरण में देहरादून, 26 जून। अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरिद्वार की सड़क अवसंरचना को आधुनिक और सुगम बनाने में जुटा है। श्रद्धालुओं और यात्रियों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास (पैकेज-1) परियोजनाओं का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से हरिद्वार की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना वैकल्पिक मार्ग…
Author: Utkarsh Jyoti
खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत ₹ 369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर ₹46.32 करोड़ की लागत से निर्मित 9 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा ₹323.34 करोड़…
देहरादून। उत्तराखंड में अवैध हथियारों की बढ़ती बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की लगातार कार्रवाई में न केवल अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा हुआ है, बल्कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस के जरिए हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले संगठित गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क ने करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2026 की शुरुआत से राज्यभर में अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले छह महीनों के दौरान एसटीएफ ने…
पंतनगर: पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे हरित क्रांति की पावन भूमि पंतनगर में आकर धन्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय भारतीय कृषि के इतिहास का गौरवशाली केंद्र है, जिसने देश को वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, कृषि उद्यमी तथा उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रदान कर कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई…
टरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात -पिथौरागढ़ की तीन सहकारी समितियों ने किया था प्रोडक्शन -आने वाले दिनों में 30 टन मछली सप्लाई करने की तैयारी राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार के सहयोग से नेपाल को पांच मीट्रिक टन मछलियां सप्लाई की हैं। अच्छी खबर ये भी है कि उत्तराखंड आने वाले दिनों में करीब 30 टन मछलियों के निर्यात की तैयारी कर रहा है। राज्य सचिवालय…
देहरादून, पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है तथा पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शुक्रवार को पांवटा साहिब सीमा का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार…
देव संस्कृति विवि में आज सजेगा राष्ट्रीय नशा मुक्ति महाकुंभ, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार होंगे शामिल अखिल विश्व गायत्री परिवार और भारत सरकार के बीच होंगे दो महत्वपूर्ण एमओयू; ‘नशा मुक्ति मित्रों’ का होगा सम्मान देहरादून/हरिद्वार, अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शुक्रवार (26 जून) को हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में एक भव्य राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से देश भर में चल…
मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी यूनाइटेड किंगडम में हिरासत में लिए गए उत्तराखंड निवासी कैप्टन अजय पंत के मामले में भारतीय उच्चायोग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के क्रम में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस संबंध में भारत के लंदन स्थित उच्चायोग द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उच्चायोग के अनुसार कैप्टन अजय पंत वर्तमान में एचएमपी विनचेस्टर में न्यायिक हिरासत में हैं। 19 जून 2026 को उच्चायोग ने जेल की टेलीफोन व्यवस्था के माध्यम से उनसे संपर्क…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण कार्य, सौन्दर्यीकरण कार्य, आपदा राहत आदि विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 42 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ की विधानसभा धारचूला के अन्तर्गत ग्राम सभा बौन में हयॉ गुरु देव व गैरेंग मंदिर सौन्दर्यीकरण व चार दीवारी निर्माण हेतु ₹ 85.00 लाख तथा विधानसभा सल्ट हेतु कुलान्टेश्वर महादेव के मेला स्थल…
हल्द्वानी में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, डायरी की पंक्ति ने बढ़ाया रहस्य हल्द्वानी। मध्य प्रदेश से डॉक्टर बनने का सपना लेकर हल्द्वानी पहुंची 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा अपने पीजी के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कमरे से मिली डायरी में लिखी एक रहस्यमयी पंक्ति ने मामले को और गंभीर बना दिया है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मानीपुरा कोलारस निवासी अंजलि जाटव पुत्री रघुवीर जाटव ने 30 मई को हल्द्वानी के एक निजी कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी के…
