उत्तराखंड को उसकी रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) पर एक बड़ा तोहफ़ा मिलने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून पहुंचेंगे। पहले प्रधानमंत्री का आगमन 11 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम एफआरआई (Forest Research Institute) देहरादून में ही आयोजित होगा। यहां पीएम राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे और उत्तराखंड को कई सौगातें देने की संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन ने तैयारियां…
Author: Utkarsh Jyoti
*विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में 2 दिवसीय विशेष सत्र हेतु सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित* देहरादून। आगामी दो दिवसीय विशेष सत्र के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से आज उत्तराखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य शासन के सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, चिकित्सा, ऊर्जा, पेयजल, लोक निर्माण, परिवहन तथा विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी विशेष सत्र के दौरान माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के विधानसभा आगमन…
15 नवंबर को होगी भूकंप पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूएसडीएमए ने शुरू की तैयारी जनपदों के साथ सचिव आपदा प्रबंधन ने की बैठक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 15 नवंबर को भूकंप तथा भूकंप के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली अन्य आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा विभिन्न रेखीय विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सभी 13 जनपदों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। बुधवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ओरिएंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस…
सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सीबीसी नैनीताल ने की कार्यक्रम की शुरुआत. – सेव सुशासन ग़रीब कल्याण विषय पर हुई कार्यक्रम की शुरुआत हल्द्वानी : केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल हल्द्वानी में 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. पूर्व प्रचार गतिविधियों के तहत नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने चेतना रथों को हरी झंडी दिखाई. चेतना रथ के माध्यम से एकता रैली, सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में जानकारी दी जा रही है. इस अवसर पर पार्षद वार्ड नंबर 1 श्री सचिन तिवारी, उत्तराखंड राज्य…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया 85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास सहकारिता से आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त कर रहा उत्तराखंड-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सहकारिता मेले के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश की उपलब्धियाँ और भविष्य की योजनाएँ की साझा पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम और बस स्टेशन सहित अनेक विकास कार्य गतिमान-सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के उपलक्ष्य में पिथौरागढ़ में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद की 85.14 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 23.16 करोड़ रुपये की लागत के शिलान्यास…
मुख्यमंत्री उत्तराखंड का धर्मांतरण पर प्रहार* *धर्मान्तरण प्रकरण में 05 अभियुक्तों को दून पुलिस ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में* *अवैध रूप से धर्मान्तरण के सम्बन्ध में थाना प्रेमनगर पर उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था अभियोग।* *अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये पांच अभियुक्तों को तालाब करने हेतु पुलिस द्वारा मां0 न्यायालय में दिया गया था प्रार्थना पत्र* *मा० न्यायालय के आदेश पर आगरा पुलिस द्वारा जिला कारागार आगरा में निरुद्ध 05 अभियुक्तों को मा० न्यायालय में किया गया पेश* *अभियुक्तों के विरूद्ध संकलित साक्ष्यों के आधार पर मां0 न्यायालय द्वारा पाचों अभियुक्तों…
*जनपद पौड़ी, कोटद्वार में बड़ा हादसा — SDRF की तत्परता से चार घायल हुए सुरक्षित* दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को कोतवाली कोटद्वार से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि चरेक मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट कोटद्वार से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल घटनास्थल पर एक टोयोटा कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। SDRF टीम द्वारा बिना समय गंवाए रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने कड़ी मेहनत और सावधानीपूर्वक कार्यवाही…
उद्योगपति सुधीर विंडलस को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत देहरादून के प्रसिद्ध बिल्डर और उद्योगपति सुधीर विंडलस को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के मामले में करीब 22 महीने से जेल में बंद सुधीर विंडलस को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. हालांकि, रिलीज ऑर्डर देहरादून जेल नहीं पहुंच सका.रिलीज ऑर्डर अभी देहरादून जेल नहीं पहुंचने से मंगलवार रात भी उन्हें जेल में ही गुजारनी पड़ी मामला उत्तराखंड के जोहरी गांव की जमीन से जुड़ा है, जहां शिकायतकर्ता संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी मां और दिवंगत भाई…
सरदार पटेल की जयंती पर‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित मुख्य समारोह में दिखेगी उत्तराखंड की बहुआयामी झलक परेड में राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ का होगा प्रदर्शन 14 लोक कलाकारों का दल देगा सांस्कृतिक प्रस्तुति लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आगामी 31 अक्टूबर को होने वाली परेड में उत्तराखंड राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ प्रदर्शित की जाएगी। इस झांकी के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड के अध्यात्मिक और प्राकृतिक वैभव के साथ ही संस्कृति और प्रगति के विभिन्न आयामों को…
सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्रसेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है और उनका अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों से…
