सीएम धामी की दो टूक: कुंभ मेले में सजगता से करें काम…वरना मछलियों पर नहीं अब मगरमच्छ पर होगी कार्रवाई सीएम धामी ने कहा कि कुंभ मेले के लिए होने वाले निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि कुंभ मेले के आयोजन की सफलता प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अगर सजगता से काम नहीं किया गया तो अब मछलियों पर नहीं मगरमच्छ पर कार्रवाई होगी। इस पूरे मामले में उन्होंने भले ही घाटों का जिक्र नहीं किया…
Author: Utkarsh Jyoti
*स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती* *शासन ने भेजा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन* देहरादून सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 287 चिकित्सकों की और भर्ती होगी। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के उपंरात शासन ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है। जिसमें अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। सीधी भर्ती के इन पदों के लिये शीघ्र ही बोर्ड द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा। राज्य सरकार…
मुख्यमंत्री ने रजत जयंती समारोह को बताया जनभागीदारी का उत्सव राज्य की प्रमुख उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने दी जानकारी राज्य के विकास के लिए अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री 03 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति करेंगी विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का मिलेगा मार्गदर्शन- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे…
लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के साथ किया भोजन, कहा-राज्य सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है प्रभावित परिवारों से की भेंटवार्ता, दी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रमुख घोषणाएं- -पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए -क्षेत्र में बनाया जाएगा स्थाई हेलीपैड -ग्राम भौंर में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा -गांव तक दोपहिया वाहन आवाजाही हेतु मोटर सड़क निर्माण के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी -छेनागाड़…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जायें। मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कि जाएं।…
राज्य आंदोलनकारियों और मातृशक्ति के प्रति भावांजलि अर्पित करने का अवसर है रजत जयंती उत्सव- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 में किया प्रतिभाग कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों में लाये गुणवत्ता, अन्यथा लापरवाही पर होगी कार्यवाही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राज्य आंदोलनकारियों, मातृशक्ति को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का ये रजत उत्सव एक उत्सव मात्र नहीं, बल्कि उन राज्य आंदोलनकारियों, माताओं-बहनों और युवाओं के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित…
विदेश की धरती से ऐतिहासिक पहल — गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी भाषाओं को AI युग से जोड़ने हेतु “भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल” का शुभारंभ सरे (वैंकूवर), कनाडा / सिएटल, अमेरिका – 29 अक्टूबर 2025 देवभूमि उत्तराखंड की लोकभाषाओं — गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी — को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। इस अवसर पर “भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल (Bhasha AI Portal)” का भव्य शुभारंभ अमेरिका के सिएटल और कनाडा के सरे-वैंकूवर में किया गया। इस ऐतिहासिक लॉन्च का शुभारंभ उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के वीडियो संदेश के माध्यम…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभाग अपने स्तर से विशेष कार्यक्रम और जनकल्याणकारी पहलें भी कर रहे हैं। जिनमें जनजागरूकता अभियान एवं शिविरों का आयोजन प्रमुख रूप से शामिल है। राज्य सरकार का लक्ष्य रजत जयंती समारोह को जनभागीदारी से सार्थक बनाना है। इसी क्रम में साईबर कोषागार, देहरादून में दिनांक 3 नवंबर 2025 से दिनांक 9 नवंबर 2025 तक पेंशन जागरूकता शिविर के आयोजन किए जा रहे हैं। दिनांक 3 नवंबर को…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर राजधानी में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार का स्थापना दिवस विशेष होने जा रहा है, क्योंकि पहली बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।राज्य स्थापना दिवस के मौके पर विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र की तैयारियों की समीक्षा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बुधवार को अधिकारियों के साथ की। बैठक में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, प्रोटोकॉल और तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से…
मुख्यमंत्री ने ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने जीती इलेक्ट्रिक कार “बिल लाओ, ईनाम पाओ” से बढ़ा राजस्व और कर अनुपालन उपभोक्ता जागरूकता व जनभागीदारी का प्रतीक बनी योजना प्रदेश में यह योजना अभी जारी रहेगी- मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के जसपाल रावत ने प्रथम विजेता…
