सीएम धामी ने किया 76.78 करोड़ रुपये की 06 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास जागेश्वर धाम मास्टरप्लान की समीक्षा, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश ‘जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा’-मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 76.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवं स्वीकृत 06 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। लोकार्पण की गई योजनाओं में दन्या से आरा सल्पड़ मोटर…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जागेश्वर धाम में पूजन-अर्चन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौराणिक एवं सिद्ध धाम जागेश्वर धाम मंदिर (अल्मोड़ा) में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने भगवान जागनाथ (भगवान शिव) से राज्य की निरंतर प्रगति, आपसी सद्भाव और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आकर अद्भुत शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के साथ मंदिर…
उत्तराखंड को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा स्वीकृति पत्र जनसुविधा में बड़ा सुधार-मुख्यमंत्री के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार प्रयासों और पहल पर देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15019/15020) की आवृत्ति बढ़ाने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को अब सप्ताह में तीन दिन संचालित किए…
राज्य के विकास कार्यों को मिली नई गति — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों के विकास एवं सुरक्षा कार्यों के लिए स्वीकृत किए 2838.45 लाख रुपये से अधिक की योजनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में जनहित एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अनेक योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के अनुरूप प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनपद देहरादून की दक्षिण शाखा के अंतर्गत झाझरा जाने वाले लक्ष्मण चौक…
लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य- मुख्यमंत्री शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की परियोजना की समीक्षा। शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना के लिए लगभग 3300 करोड़ प्रस्तावित । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को जनता की अपेक्षाओं एवं स्थानीय आस्था के अनुरूप करने के निर्देश दिए। शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना का उद्देश्य लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है, जिससे…
देहरादून: पेपर लीक मामले में सीबीआई ने देर रात दर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया गया। देहरादून एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया। असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी गई जांच। 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। इस प्रकरण में युवाओं ने भी परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए 21 सितंबर की रात से परेड ग्राउंड…
प्रह्लाद मीणा सतर्कता मुख्यालय भेजे गए, सरिता डोबाल को अभिसूचना मुख्यालय में नई जिम्मेदारी देहरादून: दीपावली के बाद और छठ पर्व की शुरुआत के बीच उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। शासन ने कुल 24 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें वरिष्ठ स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। नैनीताल के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में आईपीएस मंजूनाथ टी.सी. को नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोबाल को नई जिम्मेदारी देते हुए पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय बनाया गया है। उनकी जगह आईपीएस…
देहरादून । जनपद टिहरी के तोता घाटी क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में देहरादून के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बचेलीखाल से एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल राहत-बचाव अभियान शुरू किया। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि वाहन खाई के तल में बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था। खाई अत्यंत गहरी…
नौकरी छोड़ने के 12 महीने के भीतर दूसरी सर्विस ज्वाइन करने पर नहीं टूटेगी पेंशन पात्रता 75% पीएफ तुरंत निकाल सकेंगे, बाकी 25% एक साल बाद पेंशन गणना और उम्र सीमा में भी बदलाव देहरादून। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए पेंशन और पीएफ से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव देशभर के करोड़ों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। क्या है नया नियम? अगर कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ देता है और 12 महीने के भीतर नई नौकरी ज्वाइन कर लेता है, तो उसकी पुरानी सर्विस नई सर्विस में जुड़ जाएगी। पहले…
देहरादून : दीपावली के अवसर पर सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में बच्चों के पटाखा फोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद में शस्त्र लहराना बिल्डर पुनीत अग्रवाल को भारी पड़ गया। डीएम सविन बंसल ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए पुनीत अग्रवाल का लाइसेंसी हथियार जब्त कर उसका शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह घटना थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत एटीएस कॉलोनी की है, जहां 19 अक्टूबर को दीपावली के दिन दो पक्षों में पटाखा जलाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान पुनीत अग्रवाल पुत्र मदन…
