नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून 26 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन देहरादून, 31 अक्टूबर 2025 — नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 26 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है। यह सप्ताह राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है। भारत के लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में, आईटी पार्क, देहारादून में अपने कर्मचारियों के लिए एक वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री शशि कुमार, महाप्रबंधक एवं…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज…
इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव देहरादून शहर में अंडरग्राउण्ड पार्किंग की सम्भावनाएं तलाशी जाने के दिए निर्देश पार्किंग के लिए इन्फोर्समेंट और शटल सेवा बढ़ाने पर दिया जोर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून शहर के लिए यातायात संकुलन योजना की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को मोबिलिटी प्लान के तहत सुधारीकरण के लिए चिन्हित स्थानों में सुधार प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने…
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देवभूमि रजत उत्सव का भव्य आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को हरिद्वार में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक पर्व न केवल उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा का उत्सव है, बल्कि राज्य की संस्कृति, साहित्य, तकनीकी प्रगति और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा सायंकाल किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें उत्तराखंड की प्रगति, विरासत, पर्यटन, तकनीकी नवाचार और विकास यात्रा को आधुनिक डिजिटल माध्यमों के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा। प्रमुख कार्यक्रम दोपहर सत्र • कवि सम्मेलन:…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में जी.एस.टी. ग्राहक ऑनलाइन इनाम योजना ’बिल लाओ, इनाम पाओ’ का मेगा लक्की ड्रॉ शुक्रवार 31 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए विशेष आयुक्त राज्य कर आई. एस. बृजवाल ने बताया कि विभाग द्वारा ग्राहकों को सामान का बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से जी.एस.टी. के अन्तर्गत जी.एस.टी. ग्राहक ऑनलाइन इनाम योजना ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ संचालित की गई थी। योजना का मेगा लकी ड्रॉ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में ए०पी०जे० अब्दुल कलाम भवन के कैबिनेट हॉल में दिनांक 31.10.2025 को दोपहर 12 बजे…
मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण के…
चाईल्ड फ्रेेडली संरचना व विशेषज्ञ शिक्षक सुविधाओं से शिक्षा की अलख जगाता; जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेसिव केयर सेंटर जिला प्रशासन का विजन; ‘‘शिक्षा से जीवन उत्थान‘‘ से संवर रहा घुमतु बच्चों का जीवन; शिक्षा की मुख्यधारा में जुड़ने लगा बचपन मा0 मुख्यमंत्री के प्रेरणा से उच्च स्तरीय सुविधावों से आच्छादित; जिला प्रशासन निर्मित; राज्य का पहला आधुनिक इंटेसिव केयर सेन्टर सड़क पर घुमतु बचपन को शिक्षा की राह दिखा रहा है। जिला प्रशासन का विजन ‘‘ शिक्षा से जीवन उत्थान’’ से भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर संगीत, योग खेल के माध्यम से बच्चों के मन को शिक्षा…
जिला पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर जोर* *जिला पंचायत अध्यक्ष ने की विकास कार्यो की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश।* *देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में देहरादून जिला पंचायत की बैठक हुई। बैठक में जिले के विकास कार्याे, जनहित से जुड़ी योजनाओं और आगामी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिला पंचायत की समितियों में पारित प्रस्तावों के अनुमोदन पर भी विचार विमर्श किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विकास कार्याे की समीक्षा करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी…
हरिद्वार रुड़की के रामपुर गांव में हुए आस मोहम्मद हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग और शक ने इस पूरे मामले को खौफनाक अंजाम तक पहुँचा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी इंतज़ार उर्फ अस्तग को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका भाई अब भी फरार है।दरअसल 26 अक्टूबर की शाम 18 वर्षीय आस मोहम्मद अचानक लापता हुआ था और अगले दिन उसका शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी इंतज़ार ने इंस्टाग्राम के ज़रिए आस मोहम्मद को मिलने के लिए बुलाया था। दोनों के बीच बैठकर नशा करने के बाद…
उत्तराखण्ड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर बताया कि उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास / बग्वाल को पूरे राज्य में धूम धाम से मनाया जाएगा, जिसमें राज्य भर में होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया 1 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री आवास में भी ईगास पर्व को धूम धाम से मनाया जाएगा। श्रीमती मधु भट्ट ने बताया कि ईगास / बग्वाल के पावन पर्व के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की भी शुरुवात की जाएगी। रजत जयंती…
