मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में जाइका से वित्त पोषित उत्तराखण्ड एकीकृत उद्यान विकास परियोजना (JICA funded Uttarakhand Integrated Horticulture Development Project) की उच्च स्तरीय/ संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परियोजना का वित्तीय एवं भौतिक प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदों में भ्रमण कर समीक्षा कर फीडबैक लेने के लिए लगातार दौरे करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य विभागों की फल एवं सब्जियों से जुड़े आजीविका की योजनाओं को भी इसमें शामिल किया…
Author: Utkarsh Jyoti
नरेंद्रनगर ब्लॉक के कुंजापुरी–हिंडोलाखाल मार्ग पर सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस (यूके 07 पीए 1769) अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही अलग-अलग स्थानों से एसडीआरएफ की पांच टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। टिहरी जिला प्रशासन के मुताबिक बस में कुल 29 यात्री सवार थे। मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी पहचान बाहरी राज्यों के पर्यटकों के रूप में…
पूर्व विधायक सुरेश राठौर के नाम पर फर्जी दावे—पत्नी रविंदर कौर ने उर्मिला सनावर पर खोला मोर्चा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी” हरिद्वार हरिद्वार के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनके परिवार को परेशान करने वाली महिला उर्मिला सनावर के खिलाफ अब उनकी धर्मपत्नी रविंदर कौर राठौर खुलकर सामने आ गई हैं। पिछले कई दिनों से उर्मिला सनावर लगातार सोशल मीडिया पर राठौड़ को अपना पति बताने, वीडियो–फोटो वायरल करने और झूठा प्रचार करने में लगी हुई थी। इस मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए रविंदर कौर ने साफ कहा—“यह महिला एक एक्टर है, सोशल मीडिया पर सिर्फ एक्टिंग कर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाखामंडल पहुंचे, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना भारी जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों व सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर रखा फोकस मुख्यमंत्री ने 16 सूत्रीय मांग पत्र प्राप्त कर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन 26,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिली सरकारी नौकरी—मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 16 सूत्रीय मांग पत्र प्राप्त—मुख्यमंत्री ने दी सकारात्मक कार्रवाई की बात कार्यक्रम के…
पीएमश्री स्कूलों में कम्प्यूटर लैब एवं पुस्तकालयों के स्थापना में तेजी लायी जाए। कम्प्यूटर लैब अगले एक माह में की जाए स्थापित। यह निर्देश मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएमश्री स्कूलों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पुस्तकालयों के लिए शीघ्र बजट आबंटित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि 32 पीएमश्री स्कूलों में एकीकृत विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना में भी तेजी लायी जाए। जिनका बजट जारी किया जाना है, एक माह के भीतर बजट जारी कराया जाए। उन्होंने टिंकरिंग लैब शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के लिए आईआईटी कानपुर से लगातार…
वेव्स फिल्म बाज़ार 2025 में देश-विदेश के फिल्म निर्माता और निर्देशकों ने उत्तराखंड में शूटिंग के लिए दिखाई रुचि विश्व प्रसिद्ध नंदादेवी राजजात यात्रा के बारे में दी जानकारी, वेव्स फिल्म बाज़ार 2025 में बना उत्तराखंड पवेलियन रहा आकर्षण का केंद्र 24 नवंबर,2025 देहरादून। गोवा में आयोजित 56वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित IFFI waves film Bazaar-2025 में विभिन्न देशों एवं भारत के विभिन्न राज्य सरकारों के पवेलियन बनाए गए है। 20 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक चलने वाले वेव्स फिल्म बाज़ार में उत्तराखंड पवेलियन सभी फिल्म निर्माताओं एवं निर्देशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।…
गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2025 में Knowledge Series Session “Cinemascape Uttarakhand: Stories in the Mountains” पर हुई चर्चा राज्य में फिल्म उद्योग के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की हुई सराहना गोवा में आयोजित 56वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित IFFI waves film Bazaar-2025 में शनिवार को Knowledge Series का आयोजन किया गया। नालेज सीरीज का विषय “Cinemascape Uttarakhand: Stories in the Mountains” रखा गया, जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड के बढ़ते सिनेमाई प्रभाव, नई फिल्म नीति और राज्य में फिल्म निर्माण के लिए विकसित किए जा रहे अनुकूल वातावरण पर चर्चा की गई। सत्र…
मुख्यमंत्री ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित उत्तराखंड दिवस में किया प्रतिभाग अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला हमारी संस्कृति, हस्तशिल्प और समृद्ध विरासत को प्रदान करता है वैश्विक मंच-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के तहत उत्तराखंड पवेलियन में उत्तराखंड दिवस समारोह एवं इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नाट्यशाला थियेटर में उत्तराखण्ड के लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस वर्ष व्यापार मेले की थीम ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान केवल धर्म पालन के लिए नहीं, अपितु मानवीय संवेदनाओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखने के लिये भी था। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने लोगों को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। गुरू…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर वार्ता कर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की यह शानदार उपलब्धि उत्तराखण्ड ही नहीं, सम्पूर्ण देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की मेहनत, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करता है कि लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ हर कठिन…
