मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थराज पुष्कर स्थित श्री ब्रह्मा जी मंदिर में की पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रजापिता ब्रह्मा जी से उत्तराखंड राज्य सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर सदियों से सनातन संस्कृति, तप, योग और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केन्द्र रहा है और यहां का वातावरण हर आगंतुक को दिव्यता से परिपूर्ण कर देता है
Author: Utkarsh Jyoti
राजधानी दून के रियल एस्टेट सेक्टर को हिलाकर रख देने वाले बिल्डर सतेंद्र उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या का मामला आखिरकार फाइनल रिपोर्ट (एफआर) में दफ्न हो गया। 24 मई 2024 को बेटी के फ्लैट की आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान देने वाले इस प्रतिष्ठित बिल्डर ने सुसाइड नोट में अजय गुप्ता और उनके बहनोई अनिल गुप्ता का नाम लिखा था। इसी नोट और बेटे के बयान पर दोनों को जेल भेजा गया। लेकिन 18 महीने की जांच के बाद पुलिस ने फाइल बंद कर दी—कारण, “कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले।” इस तरह दक्षिण अफ्रीका में जैकब जुमा की…
*आमजन की सुरक्षा के लिये हर पल मुस्तैद दून पुलिस* *एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद में नगर से देहात तक पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान* *सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग करी सुनिश्चित* *चैकिंग के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां।* विगत दिनों राजधानी दिल्ली में हुई आतंकी घटना के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा आम जन की सुरक्षा की दृष्टि से सभी धार्मिक स्थलों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों…
*सूबे के सहकारिता चुनावों में दिखी महिला सशक्तिकरण की छाप* *महिलाओं के हाथ में रहेगी 281 सहकारी समितियों की कमान* *संचालक मण्डल में 2517 महिलाओं का दबदबा, 159 बनी उपाध्यक्ष* देहरादून, प्रदेश की सहकारी समितियों के चुनावों में महिला सशक्तिकरण की जबरदस्त छाप देखने को मिली है। प्रदेशभर की कुल 668 समितियों में से 281 समितियों की कमान महिलाओं के हाथों में रहेगी, जबकि 159 समितियों में उपाध्यक्ष पद पर भी महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इसके अतिरिक्त विभिन्न समितियों के संचालक मण्डल में 2517 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं, जो सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अजमेर, राजस्थान में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्रम हेतु 50 लाख रुपए की अतिरिक्त सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की आश्रम के निर्माण हेतु पूर्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई थी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी, स्थानीय नागरिक तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि…
प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं कारगर प्रयास- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी पंतनगर के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रजत जयंती उत्सव के साथ ही मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य में बेहतर औधोगिक वातावरण के सृजन के लिए उनका आभार जताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढावा देने के लिए उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियां बनाई गयी हैं। उन्होंने सोसाईटी के प्रतिनिधियों से प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने में सहयोगी बनने की अपेक्षा करते हुए कहा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव वन के साथ बैठक कर वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भालुओं तथा अन्य वन्यजीवों के हमलों में घायल व्यक्तियों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक घायल को समय पर तथा समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो और आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएँ। यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार…
श्रम संहिताओं के अनुपालन को सरकार कटिबद्ध देश के कार्यबल में नए युग का शुभारंभ, दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगेः सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि श्रम सुधारों से देश के कार्यबल में नए युग का शुभारंभ हुआ है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिहाज से चार श्रम संहिताओं को लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण फैसला है। इसके दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगे। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार श्रम संहिताओं के अनुपालन के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने श्रम सुधारों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व…
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर IAS अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक आयोजित “ये दशक उत्तराखंड का दशक”—सीएम धामी ने प्रशासन को तेज़, पारदर्शी और जन-केंद्रित कार्य शैली अपनाने का आह्वान किया फाइलों में देरी न हो, निर्णय लक्ष्य आधारित हों—मुख्यमंत्री ने IAS अधिकारियों को दी स्पष्ट हिदायत “पद की प्रतिष्ठा कार्यकाल तक, लेकिन कार्यों का सम्मान आजीवन”—सीएम धामी ने अधिकारियों को याद दिलाई सेवा की मूल भावना जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता—सीएम धामी का संदेश राज्य प्रशासन को तेज, पारदर्शी और परिणाम-आधारित कार्यशैली अपनाने के लिए मुख्यमंत्री का आह्वान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर…
देहरादून गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में रविवार को उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और अनसुने वीरों को समर्पित पुस्तक “उत्तराखंड के क्रांतिकारी” का भव्य विमोचन समारोह अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस पुस्तक के लेखक सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण हैं । इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता I.A.S. श्री दीपेन्द्र चौधरी-सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि “देवज्ञ”, उत्तराखंड ज्योतिष रत्न एवं सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा) उत्तराखंड सरकार, डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल रहे । समारोह का आयोजन महाविद्यालय के डॉ. कुशलानंद गैरोला प्रेक्षागृह में हुआ, जहाँ…
