Author: Utkarsh Jyoti

देहरादून वर्तमान में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर चलाये जा रहे ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत देहरादून पुलिस द्वारा लगातार अवैध व फर्जी तरीके से नाम पता बदलकर जनपद में रह रहे व्यक्तियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना नेहरूकॉलोनी तथा एल0आई0यू0 देहरादून को 20 नवंबर 2025 को अवैध रूप से बार्डर क्रास कर भारत में आकर रह रहे एक बांग्लादेशी पुरूष के नेहरुकोलोनी क्षेत्र में एक महिला के साथ रहने की सूचना प्राप्त हुयी। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त दोनों संदिग्ध महिला व पुरूष को…

Read More

25 से ज्यादा शिक्षकों की हुई पहचान, सभी दस्तावेजों की होगी दोबारा जांच दो राज्यों के स्थायी निवासी साबित हुए तो होगी बर्खास्तगी: सीईओ गोविंद जायसवाल ऊधमसिंहनगर के बाद नैनीताल भी चपेट में, एक निलंबित—एक ने दी नौकरी से इस्तीफा नैनीताल : नैनीताल जिले में प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है। खुलासा हुआ है कि उत्तर प्रदेश से डीएलएड (D.El.Ed.) की योग्यता रखने वाले कई अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड के फर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र (PRC) लगाकर सहायक शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली। ऊधमसिंहनगर जिले के बाद अब नैनीताल में भी यह बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है।…

Read More

वारिस को मिलेगी मृत्यु से पहले जमा राशि की वैधता देहरादून। उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग की एक लंबे समय से चली आ रही गलत व्यवस्था आखिरकार समाप्त होने जा रही है। अब किसी पेंशन लाभार्थी की मृत्यु से पहले उसके खाते में जमा पेंशन राशि विभाग वापस नहीं मांग सकेगा। यह बदलाव विभाग ने स्वयं नहीं किया, बल्कि उत्तराखंड सूचना आयोग की सख्त टिप्पणी और हस्तक्षेप के बाद सरकार को मजबूरन नियम बदलने पड़े हैं। मामला देहरादून के मेहूंवाला माफी निवासी मेहरबान अली की मां बतूल बानो से जुड़ा है, जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। 24 दिसंबर 2024 को उनकी…

Read More

29 पुराने कानून खत्म, चार नई श्रम संहिताएँ लागू बड़े सुधार की घोषणा करते हुए चार नई श्रम संहिताओं को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इन संहिताओं के लागू होने के साथ ही देश में चल रहे 29 पुराने श्रम कानून समाप्त हो गए हैं। सरकार का दावा है कि इन नए प्रावधानों से कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के लिए नियम सरल होंगे, अधिकार स्पष्ट होंगे और विवादों में कमी आएगी। नई संहिताएँ इस प्रकार हैं— 1. मजदूरी संहिता 2019 2. औद्योगिक संबंध संहिता 202 3. सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 4. कामकाजी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा शर्तें संहिता…

Read More

दून का जो बिल्डर शाश्वत गर्ग 17 अक्टूबर से परिवार सहित गायब है, उसके बारे में अब कई तरह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बिल्डर की संदिग्ध गुमशुदगी के बाद अब उसके मसूरी रोड पर आर्केडिया हिलॉक्स नाम के ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। यह आरोप 21 फ्लैटों के आवंटन में गड़बड़ी से जुड़े हैं। इससे पहले बिल्डर के देहरादून में थानो रोड पर इंपीरियल वैली (प्लॉटेड डेवलपमेंट) में ही गड़बड़ी की आशंका थी। जिसके बाद रेरा ने यहां प्लॉट की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी थी। लेकिन, यहां तो आर्केडिया…

Read More

हल्द्वानी में लंबे समय से डायग्नोस्टिक सेंटरों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन की औचक जांच ने बड़ी अनियमितताओं का भंडाफोड़ कर दिया। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत हीरानगर स्थित सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर सहित 02 केंद्रों का निरीक्षण किया गया। शुक्रवार की जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह रहा कि रेडियोलॉजिस्ट की गैर-मौजूदगी में 26 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए, जो सीधे पीसीपीएनडीटी कानून का गंभीर उल्लंघन है। निरीक्षण टीम को एएनसी रजिस्टर और फॉर्म पर रेडियोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर नहीं मिले, जिससे रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की भी आशंका जताई जा…

Read More

यूएस स्टार्टअप आरोग्यटेक ने आईआईटी रुड़की को उन्नत स्वास्थ्य निगरानी मंच प्रदान किया – परोपकारी एवं उद्यमी हासू पी. शाह द्वारा समर्थित दान का उद्देश्य भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक में स्वास्थ्य सेवा नवाचार एवं अनुसंधान को मजबूत करना है – आईआईटी रुड़की के उप निदेशक प्रो. यू. पी. सिंह ने स्वास्थ्य निगरानी मंच का उद्घाटन किया रुड़की: अमेरिका स्थित स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी स्टार्टअप आरोग्यटेक ने अपने प्रमुख स्वास्थ्य निगरानी मंच-जिसमें प्राण सहायता उपकरण और सहयोगी सॉफ्टवेयर अनुप्रयोग प्राण कम्पेनियन और प्राण गाइड शामिल हैं-को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की को दान करने की घोषणा की है। यह पहल…

Read More

किताबें पढ़ने की आदत को बढ़ावा दें: ‘बुके नहीं बुक दीजिए’—मुख्यमंत्री धामी का आह्वान  AI कितना भी उन्नत हो जाए, किताबों का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  स्थानीय भाषाओं के संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता—गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी के डिजिटलाइजेशन पर जोर मुख्यमंत्री की अपील: घर-विद्यालयों में बढ़ाएँ अपनी बोली-भाषा का उपयोग, नई पीढ़ी को जोड़ें विरासत से डिजिटल माध्यमों से मजबूत होगी मातृभाषाएँ, सरकार तैयार कर रही नई पहलें साहित्य और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: मुख्यमंत्री धामी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत की पुस्तक “उत्तराखंड…

Read More

मुख्यमंत्री से अध्यक्ष संघर्ष समिति बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारियों ने भेंट कर सौंपा विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री ने दिया बार एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिये अधिवक्ताओं एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की समिति की जाएगी गठित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अध्यक्ष संघर्ष समिति बार एसोसिएशन श्री प्रेमचंद शर्मा एवं अध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरादून श्री मनमोहन कंडवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने नए जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं हेतु आवंटित भूमि पर तथा पुराने जिला जजी परिसर की भूमि अधिवक्ताओं के पक्ष…

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़ी हुई विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा सात परियोजनाओं को  स्वीकृति दी गई। मुख्य सचिव ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए तथा उनकी बेहतर गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में यूआईडीबी के हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का पुनरुद्धार व सती कुंड और आसपास के क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रोजेक्ट को अनुमोदित किया गया। ऋषिकेश में आस्था पथ सौंदर्यकरण से संबंधित प्रोजेक्ट को…

Read More