हरिद्वार भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की कथित जनविरोधी और भ्रामक राजनीति के विरोध में बुद्धि-शुद्धि हवन का आयोजन किया।
कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। देवभूमि की शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हवन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से नकारात्मक राजनीति छोड़कर राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की।
प्रदेश की धामी सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
भाजपा नेताओं ने कहा— पार्टी राष्ट्र और समाज हित में निरंतर कार्य करती रहेगी।

