Author: Utkarsh Jyoti

गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली रात्री विश्राम के लिए मार्कंडेयपुरी देवी मंदिर में रहेगी उत्तरकाशी(उत्तराखंड): गंगोत्री धाम के कपाट छह माह शीतकाल के लिए अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनिट पर विधिविधान के साथ बंद कर दिए गए हैं. सेना के बैंड एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों तथा गंगा मम्या की जय के उद्घोष के साथ गंगा जी की डोली यात्रा के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई. इसके बाद अब मां गंगा की उत्सव डोली 6 महीने मुखबा गांव में प्रवास करेगी. बुधवार सुबह से ही गंगोत्री धाम…

Read More

विदेशी पर्यटकों ने होमस्टे मालिक पर 8 लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चुराने का भी आरोप लगाया है. देहरादून: रुद्रप्रयाग के चोपता क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, चार दिनों से चोपता स्थित बंकर हाउस होमस्टे में ठहरे कुछ विदेशी यात्री जब चेक आउट करने लगे, तो होमस्टे के मालिक और उसके स्टाफ ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. पीड़ित पर्यटकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके बाद विदेशी टूरिस्ट्स…

Read More

मुख्य सचिव ने कहा अब से ही अगले यात्रा सत्र 2026 की तैयारी प्रारंभ कर दी जानी चाहिए. रुद्रप्रयाग: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए. साथ ही मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज़ों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी…

Read More

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने युवक को मारी थी गोली, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, अब खाएंगे जेल की हवा देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है. कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया है. इसके साथ ही फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है. क्या था मामला? बता दे कि बीती 19 अक्टूबर को सुबह करीब 3:30 बजे कोतवाली नगर पुलिस…

Read More

बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों ने धारा 27 के तहत की तबादले की मांग, अनिवार्य तबादले न होने से नाराजगी बढ़ी देहरादून। प्रदेश में शिक्षकों के तबादले को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है। शिक्षा विभाग को धारा 27 के तहत अब तक तीन हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें बेसिक शिक्षा के करीब 1500 और माध्यमिक शिक्षा के लगभग 1800 शिक्षक शामिल हैं। इस साल शिक्षा विभाग ने अनिवार्य तबादले लागू नहीं किए, जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि अन्य विभागों में कर्मचारियों के अनिवार्य तबादले किए गए, लेकिन शिक्षा विभाग में इस प्रक्रिया को…

Read More

देहरादून:  22 अक्तूबर को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर ठंड परेशान करेगी। उधर मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ला लीना के प्रभाव से इस बार सर्दी जल्दी दस्तक देगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार और मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। जबकि 22 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 से 25 अक्तूबर तक…

Read More

देहरादून:  केदारनाथ मंदिर के कपाट 23 अक्तूबर को भैया दूज पर्व पर सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। पंचांग पूजा के बाद मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि तय की गई। कपाट बंद होने के बाद उसी दिन बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना होगी। केदारनाथ मंदिर में कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत रविवार को भकुंट भैरव की आज्ञा लेने के बाद मंदिर के गर्भगृह से स्वयंभू लिंग के ठीक ऊपर स्थापित सोने का छत्र और कलश उतार दिया गया है। इससे पूर्व केदारसभा की ओर से…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड स्थित स्थानीय दुकानों से की दीपावली की खरीदारी, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश सीएम धामी बोले – “स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देना ही सच्ची दीपावली है, स्वदेशी अपनाएं – आत्मनिर्भर भारत बनाएं” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर्व के अवसर पर आज देहरादून स्थित चकराता रोड की स्थानीय दुकानों से मिट्टी के दीये, बर्तन एवं अन्य पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और हस्तशिल्पकारों से संवाद भी किया तथा उन्हें पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और जनता तक राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, और इन प्रयासों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग वोकल फॉर लोकल अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए लोगों को…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं  दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। संवेदनशीलता और अपनत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी दीपावली आपदा प्रभावित परिवारों के बीच में जाकर मनाई। मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर पहुँचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, और ग्रामवासियों…

Read More