धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा शिक्षा, कृषि, कौशल विकास, स्वास्थ्य और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहलें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और नीतियों पर विचार-विमर्श कार्यक्रम “धामी सरकार के चार वर्ष: उपलब्धियाँ” शीर्षक से आयोजित किया गया। इस चर्चा में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रदीप जोशी, अध्यक्ष, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एवं पूर्व अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने चार वर्षों…
Author: Utkarsh Jyoti
सड़क किनारे फैलाए हाथों में अब किताबें हैं, चेहरों पर उम्मीद की चमक है और आवाज़ों में आत्मविश्वास की गूंज। देहरादून जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘भिक्षा से शिक्षा की ओर’ ने भिक्षावृत्ति और बालश्रम की बेड़ियों में जकड़े 82 बच्चों को एक नई दुनिया का दरवाजा दिखा दिया है। जहां भीख नहीं, बल्कि भविष्य है। इस पहल की कमान जिलाधिकारी सविन बंसल के हाथों में है, जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से शुरू किए गए ‘आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर’ कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। यह केंद्र देहरादून के साधूराम इंटर कॉलेज, राजा रोड में स्थापित किया…
देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों एवं रजत जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति एवं मा0 प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम तथा प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के साथ ही सैन्यधाम के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में विभागीय उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा बैठक करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम हेतु विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यवाही के निर्देश। जिलाधिकारी ने लोनिवि, एमडीडीए, नगर निगम, विद्युत एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित…
वीकेंड पर मसूरी घूमने निकले पर्यटकों की मस्ती का मूड सड़क पर ही ठहर गया। देहरादून-मसूरी मार्ग पर शनिवार को करीब छह किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। सुबह से ही पहाड़ की रानी का दीदार करने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन बीच रास्ते में ही सबकी रफ्तार थम गई। जानकारी के मुताबिक, मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पुल के स्थान पर बनाए गए बैली ब्रिज पर फिलहाल वाहनों को एक-एक कर निकाला जा रहा है, जिसके कारण जाम की स्थिति लगातार बन रही है। शुक्रवार शाम को भी यहां घंटों तक जाम लगा रहा था,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड अतिथि गृह, खटीमा में राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में Sardar@150 Campaign की तैयारियों के सम्बध में वर्चुअल बैठक की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि एकता मार्च के सफल आयोजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में सांस्कृतिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किए जाए। उन्होंने कहा इस अभियान में युवाओं, महिलाओं, स्थानीय निकायों, एनसीसी, स्वयं सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जनपद के बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) द्वारा लगभग ₹500 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा यह परियोजना भारत-नेपाल के बीच सहयोग, व्यापार और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में बेहद सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उत्तराखंड सरकार के सहयोग से तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के आरंभ से ही पर्यावरणीय मंजूरी, प्रतिपूरक पौधारोपण और भूमि…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान समिति द्वारा विभिन्न मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों को नर्सिंग कोर्स संचालन एवं सीट वृद्धि की संस्तुति दी गयी। मुख्य सचिव ने नर्सिंग कोर्स संचालन हेतु संस्थानों के आवेदनों को विभिन्न स्तरों में छंटनी करने के बजाय इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे संस्थानों को आवेदन करने से लेकर शासन से स्वीकृति की प्रक्रिया में सरलता आएगी। उन्होंने तत्काल इस दिशा में कार्य शुरू किए जाने…
मुख्यमंत्री ने टनकपुर (चंपावत) में भैया दूज (च्यूड़ा पूजन) समारोह में किया प्रतिभाग, महिलाओं ने किया पारंपरिक पूजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय जनपद चंपावत भ्रमण के दौरान बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं द्वारा आयोजित भैया दूज (च्यूड़ा पूजन) समारोह में प्रतिभाग किया। कुमाऊं की गौरवशाली परंपरा का प्रदर्शन कर महिलाओं ने पारंपरिक रूप से कुमाऊं का प्रसिद्ध ‘च्यूड़ा पूजन’ नाम से जाना जाता है। इस पवित्र अनुष्ठान के माध्यम से, महिलाओं ने मुख्यमंत्री की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। यह पूजन भाई-बहन के अटूट बंधन और लोक परंपराओं…
चंपावत में खोला जाएगा कृषि विश्वविद्यालयः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने एवं छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छीनीगोठ एवं आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य कराए जाने से यह क्षेत्र मानसून में होने वाले क्षत्रि से बच सकेगा और कृषि भूमि…
मुख्यमंत्री ने किया ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ शारदा कॉरिडोर-आस्था, धरोहर और विकास का संगम” – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर परियोजना हमारी आस्था, सांस्कृतिक, धरोहर और सतत विकास का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर का उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के सुंदर संगम के रूप में विकसित…
