Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹ 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा  समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर…

Read More

खरसाली गांव में शनिदेव यानी समेश्वर महाराज को आराध्य माना जाता है. उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम अनेकों धार्मिक परंपरामओं और मान्याताओं को स्वयं में समेटे हुए है. सूर्यपुत्री होने के नाते यमुना को शनिदेव की बहन माना जाता है. खरसाली गांव में समेश्वर देवता के रूप में पूजे जाने वाले शनिदेव की डोली हर साल कपाट खुलने और बंद होने पर बहन की डोली के साथ होती है. मान्यता है कि इस दिन स्वयं यमराज और शनिदेव अपनी बहन मां यमुना से मिलने यमुनोत्री धाम पहुंचते हैं. खरसाली के ग्रामीण सदियों से इस विशिष्ट परंपरा के वाहक बने हुए हैं.…

Read More

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में आज लालतप्पड़ के निकट हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बड़ा मोड़ आया है। जिन दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान दून चिकित्सालय के सामने हुई कथित फायरिंग की घटना के मुख्य अभियुक्तों के रूप में हुई है।मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों की पहचान ईसी रोड करनपुर निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र 25 वर्षीय सोहेल खान तथा चावला चौक नालापानी रोड करनपुर निवासी नौशाद के पुत्र 23 वर्षीय शानू के रूप में हुई है।इस खुलासे के बाद इस मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। इस…

Read More

जनपद टिहरी के पावकी देवी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार रात उस समय हुआ जब ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो (UK07AC3409) वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी पांच युवक श्यामपुर घड़ी मेचक, ऋषिकेश से पावकी देवी, नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा समाया। दुर्घटना की…

Read More

कारोबारी के मुताबिक उसे इस घटना में चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. बेरीनाग: तहसील मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पांखू के संगौड़ में दिवाली पर दीये से एक परचून की दुकान में आग लग गई. घटना में कारोबारी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. गौड़ निवासी आनंद पाठक बीते रात्रि दुकान में दीया जलाकर 200 मीटर दूर अपने घर गए. इसी बीच दीये से दुकान में आग फैल गई. कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. दुकान के भीतर रखे तीन रसोई गैस सिलेंडर भी फट गए. इससे दुकान…

Read More

इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा हुआ है. जिसका असर नैनीताल के पर्यटन पर भी पड़ा है. नैनीताल: दीपावली वीकेंड पर सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों से पर्यटक नैनीताल का रुख कर रहे हैं. महानगरों में प्रदूषण और बढ़े AQI से स्तर से राहत पाने के लिए लोग नैनीताल की ओर रुख कर रहे हैं. नैनीताल में फिलहाल मौसम बेहद साफ, खुशनुमा और प्रदूषण रहित है. इन दिनों दिल्ली की हवा दिन प्रतिदिन प्रदूषित होती जा रही है. दिल्ली की हवा का AQI लेवल…

Read More

सुबह 8 बजे पुजारी एवं ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पौराणिक रीति रिवाज के साथ मां गौरा माई के कपाट बंद कर दिए हैं. रुद्रप्रयाग: भैया दूज के पावन मौके पर आज केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये हैं. केदारनाथ कपाट बंद होने के मौके पर सीएम धामी भी धाम पहुंचे. सीएम धामी कपाट बंद होने से पूर्व बाबा केदार की पूजा-अर्चना में शामिल हुये. इसके बाद सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बाबा केदार के कपाट बंद कर दिये गये हैं. केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद…

Read More

भाई दूज से पहले इन तीन युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. ऋषिकेश: देर रात ऋषिकेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां शादी समारोह से लौट रहे युवकों की गाड़ी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना में वाहन सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. हादसा गूलर पावकी देवी मार्ग पर देर रात हुआ है. घायलों की पहचान निखिल रमोला और तनुज पुंडीर निवासी श्यामपुर के रूप में हुई है. मृतकों की पहचान…

Read More

उत्तराखंड: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित किए जाने वाले 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस 2025 के ब्रोशर का विमोचन किया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन 13 से 15 दिसंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित होगा। सम्मेलन का विषय होगा विकसित भारत @2047 के लिए जनसंपर्क विज़न। इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने कहा कि जनसंपर्क समाज, सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाता है। यह केवल सूचना के प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक सोच के माध्यम से विकास को नई दिशा देने…

Read More

सीएम धामी ने आम जन से अपील की कि वे भी इस पावन पर्व को भक्ति और पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भक्ति, प्रकृति संरक्षण और पशुधन के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन करते हुए गौ माता का पूजन किया और उनकी सेवा की। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा और धारण लीला के माध्यम से यह सन्देश दिया कि प्रकृति की रक्षा ही सच्ची भक्ति है। सीएम धामी ने आम जन से अपील की कि वे भी इस…

Read More