मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा दीपावली पर्व पर आयोजित पूजा-अर्चना में भी भाग लिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, विधायक सुरेश गढ़िया, खजान दास सहित अनेक विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। दीपावली के इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते…
Author: Utkarsh Jyoti
उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे, 3-4 नवंबर को देहरादून में विधानसभा का विशेष सत्र राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने अनुच्छेद 174(1) के तहत किया सत्र आहूत; राज्य निर्माण की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा की संभावना देहरादून। उत्तराखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नवंबर माह के पहले सप्ताह में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य की पंचम विधानसभा का वर्ष 2025 का विशेष सत्र आहूत किया है। राज्यपाल की…
एसएसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश देहरादून : थाना डालनवाला क्षेत्र के आराघर टी-जंक्शन पर रविवार तड़के एक बड़ी घटना उस समय घटित हो गई जब वाहन चेकिंग में तैनात पुलिस कर्मियों को एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस जानलेवा हमले में तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 3:45 बजे की बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद घायल कर्मियों को 108 एम्बुलेंस से पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिनर्जी अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही…
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में सैन्य धाम से मिलेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश 91.26 करोड़ की लागत से बना धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट उत्तराखंड के लिए 9 नवंबर का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इस बार राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद देश के पहले सैन्य धाम का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी इस विशेष आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। वीरभूमि उत्तराखंड अब आध्यात्मिक और सैन्य गौरव का संगम बनने जा रहा है। देहरादून। उत्तराखंड समेत पूरे देश को जल्द ही वीर जवानों की शौर्यगाथाओं को…
देहरादून: सहस्रधारा रोड स्थित एसटीएस कॉलोनी में दीपावली के पावन अवसर पर तनाव बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलोनी के बच्चे जब पार्क की भूमि पर पटाखे जला रहे थे तो बिल्डर पुनीत अग्रवाल आगबबूला हो गए। उन्होंने गुस्से में भद्दी गलियां दी, यहां तक कि पिस्टल भी निकाल ली। घटना से बने भय के माहौल को देखते हुए एसटीएस रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बिल्डर के खिलाफ रायपुर थानाध्यक्ष को तहरीर दी है। एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह की तहरीर के अनुसार बच्चे बड़ी सावधानी के साथ पटाखे जला रहे थे। उसी दौरान बिल्डर पुनीत अग्रवाल गालियां…
विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र देहरादून में आयोजित हो रहे प्रसिद्ध विरासत मेले में इस बार सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टाल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और युवा पहुंच रहे हैं और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। विभाग द्वारा इस स्टाल में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। स्टाल पर प्रदर्शित डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर, वीडियो और इंटरएक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को माला ग्राम, यमकेश्वर में आयोजित ‘प्रथम धन्वंतरि महोत्सव’ में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी को ‘प्रथम धन्वंतरि महोत्सव’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यमकेश्वर के माला ग्राम में स्थापित ‘हर्बल वर्ल्ड हिमालय श्री धन्वंतरि धाम’ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का पूरे विश्व में एकमात्र समग्र केंद्र है। यह धाम भारत की “आरोग्य संस्कृति” का जीवंत स्वरूप होगा, जहां हमारे महान ऋषि-मुनियों द्वारा स्थापित स्वास्थ्य सिद्धांतों के साथ-साथ वनस्पति विज्ञान आधारित 09 प्रमुख चिकित्सा पद्धतियों और विश्व की लगभग 964 चिकित्सा विधाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारी गणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें तथा उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के…
मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र-बोले, “सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं” अब तक 26,000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी कृ मुख्यमंत्री धामी बोले, पारदर्शिता हमारी पहचान सीएम धामी ने कहा-प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता हमारी प्रतिबद्धता, भर्ती प्रक्रिया अभियान की तरह जारी रहेगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राजस्व परिषद में नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह नियुक्ति…
उत्तराखंड भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की प्री-समिट की मेजबानी करेगा, जिसमें ज़िम्मेदार और समावेशी एआई विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा हम विश्वस्तरीय कंप्यूटिंग शक्ति को एक डॉलर प्रति घंटे से भी कम कीमत पर उपलब्ध करा रहे हैं: राज्य मंत्री जितिन प्रसाद देहरादून। उत्तराखंड सरकार के आईटी विभाग ने इंडिया एआई मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से शुक्रवार को देहरादून के एक होटल में उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का आयोजन किया। यह इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का एक आधिकारिक प्री-समिट कार्यक्रम है, जो 19-20 फरवरी, 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने…
