मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार, जौलजीबी, पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं की। विकासखण्ड मुनस्यारी अन्तर्गत ग्राम हूपली में झलूड़ी से पल्याती तक मार्ग निर्माण किया जायेगा। बगीचा से धारचूला कोट ट्रैकिंग मार्ग एवं मेला स्थल का विकास कार्य कराया जायेगा। ग्राम पय्या पौड़ी से नालालेख शिव मंदिर तक ट्रैक रूट निर्माण कराया जायेगा। विकासखण्ड मुनस्यारी अन्तर्गत कालापानी से दशरथ पर्वत कुण्ड तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा। विकासखण्ड मुनस्यारी के अन्तर्गत ग्राम सुरिंग में…
Author: Utkarsh Jyoti
राज्य कर विभाग की टीम ने कर चोरी में लिप्त व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर की एक प्रतिष्ठित आयरन-स्टील ट्रेडिंग फर्म की पोल खोल दी। यह फर्म बिना माल की आपूर्ति के फर्जी बिलों के जरिये करोड़ों का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हड़प रही थी। आयुक्त राज्य कर सोनिका और अपर आयुक्त डीएस नबियाल के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त (वाणिज्यिक अनुश्रवण/प्रवर्तन) श्याम तिरूवा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने फर्म के ठिकानों पर छापा मारा। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। फर्म ने मुरादाबाद, रामपुर सहित कई स्थानों की फर्जी फर्मों से लगभग 10 करोड़…
शिवपुरी में बंजी जंपिंग हादसा: रस्सी टूटी, 55 मीटर की ऊंचाई से गिरा युवक – एम्स ऋषिकेश में भर्ती एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज ऋषिकेश से सटे शिवपुरी में बुधवार शाम बंजी जंपिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां थ्रिल फैक्ट्री नामक एडवेंचर स्पॉट पर जंपिंग की रस्सी टूट जाने से हरियाणा के गुरुग्राम निवासी 24 वर्षीय सोनू कुमार 55 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। थाना मुनि की रेती…
आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मोबाइल, सिम, लैपटॉप, बैंक चेकबुक सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरा व्हाट्सऐप कॉल पर खुद को CBI–मुंबई पुलिस अधिकारी बताकर करता था डिजिटल अरेस्ट देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क पर प्रहार करते हुए 87 लाख रुपये की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देहरादून और नैनीताल के दो पीड़ितों को व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर खुद को मुंबई पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर करीब 48 घंटे तक “डिजिटल अरेस्ट” में रखा और अलग-अलग खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करवाई। सितंबर 2025 में बसंत विहार निवासी एक पीड़ित…
मां के साथ पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पिथौरागढ़ जनपद स्थित पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी माता जी के साथ, पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंच कर, स्थानीय लोगों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने गांव में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी–बारमौं पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा। यह वही गांव है जहां…
मॉक ड्रिल के लिए डिजीटल ट्विन तकनीक का प्रयोग करे यूएसडीएमए- असवाल भूकंप पर मॉक ड्रिल को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में भूकंप तथा भूकंप जनित आपदाओं से बचाव तथा भूकंप आने पर विभिन्न रेखीय विभागों की तैयारियों को परखने के लिए 15 नवंबर को आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल को लेकर गुरुवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के मा0 उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार रुहेला तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मा0 सदस्य डॉ. डीके असवाल ने कार्यक्रम…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर में आयोजित सहकारिता मेले के अवसर पर ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो का विधिवत विमोचन किया। यह लोगो मुख्यमंत्री धामी की दूरदृष्टि और परिकल्पना पर आधारित है, जिसके माध्यम से चंपावत को शासन, विकास, जनसहभागिता और पर्यावरणीय संतुलन का ‘मॉडल जिला’ बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा रहा है। लोगो की आधिकारिक व्याख्या ऐतिहासिक मंदिर का प्रतीक-लोगो के केंद्र में दर्शाया गया मंदिर चंपावत की प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक है। यह संदेश देता है कि विकास की…
“उत्तराखंड को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाना हमारा लक्ष्य”-मुख्यमंत्री “आयुर्वेद केवल चिकित्सा नहीं, हमारे जीवन दर्शन का आधार है” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भुजियाघाट स्थित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 का शुभारंभ किया। पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी द्वारा WHO कोलेबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर, JPNATC, एम्स नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि निरोगी और संतुलित जीवन का दर्शन…
मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर सहकारिता मेला का किया शुभारंभ-ग्रामीण उद्यमिता को मिला नया प्रोत्साहन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को दी ₹88.11 करोड़ की विकास सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को टनकपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, टनकपुर में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सहकारिता…
मुख्यमंत्री धामी की टनकपुर में ‘एकता पदयात्रा’, युवाओं को स्वदेशी व नशा मुक्त भारत के लिए किया प्रेरित राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश के साथ मुख्यमंत्री धामी टनकपुर में ‘एकता पदयात्रा’ में हुए शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टनकपुर पहुँचे। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘एकता पदयात्रा’ में प्रतिभाग किया। यह पदयात्रा डिग्री कॉलेज टनकपुर से प्रारंभ होकर गांधी मैदान तक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और…
