हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े में जापान के संत को महामंडलेश्वर की उपाधि दी है। शुक्रवार को हरिद्वार स्थित निरंजनी अखाड़े में संत का पट्टाभिषेक कराया गया। पट्टाभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहे। जापान के टोक्यो में जन्मे 41 वर्षीय ताका युकी होशी महामंडलेश्वर बनने के बाद बाला कुंभ मुनि पूरी बन गए है। संत के साथ उनके दर्जनों शिष्य भी पट्टाभिषेक में शामिल होने के लिए जापान से पहुंचे। अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि बाला कुंभ मुनि आध्यात्मिक संत हैं, और टोक्यो में मंदिर और आश्रमों के जरिए लोगों को धर्म और…
Author: Utkarsh Jyoti
रुद्रप्रयाग: मध्यमहेश्वर ट्रैक पर चार दिन से लापता युवक, चलाया हवाई सर्च अभियान, नहीं लगा कोई सुराग वासु अपने आठ सदस्यीय दल के साथ मध्यमहेश्वर ट्रैक पर आया था, लेकिन 10 नवंबर की रात वह अपने साथियों से बिछड़ गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। रुद्रप्रयाग में मध्यमहेश्वर ट्रैक पर लापता हुए देहरादून निवासी वासु फरासी का चार दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। आज क्षेत्र में हवाई सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कुछ नहीं पता लग पाया। वासु अपने आठ सदस्यीय दल के साथ मध्यमहेश्वर ट्रैक पर आया था,…
उत्तराखण्ड: राज्यपाल, भारत का संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके उत्तराखण्ड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण नियमावली, 2025 में संशोधन किये जाने के उद्देश्य से निम्नलिखित नियमावली बनाते हैं:- उत्तराखण्ड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण (संशोधन) संक्षिप्त नाम और 1. (1) इस नियमावली का संक्षिप्त नाम उत्तराखण्ड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण (संशोधन) नियमावली, 2025 है। प्रारम्भ (2) यह तुरन्त प्रवृत्त होगी। नियम 4 का 2. उत्तराखण्ड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण नियमावली, 2025 में नीचे स्तम्भ-1 में…
देहरादून: गृह सचिव शैलेश बगौली ने शुक्रवार को सचिवालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। उन्होंने उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। गृह सचिव ने कहा कि राज्यों के बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहे। साथ ही इंटरनेशनल बॉर्डर पर विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने राज्य के सभी बॉर्डर क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर ANPR कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए, जिससे संदिग्ध वाहनों की ट्रैकिंग और निगरानी अधिक…
देहरादून : राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग कर चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। अब देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में स्थित एक फूड सप्लीमेंट (प्रोटीन पाउडर आदि) कंपनी पर छापेमारी कर 05 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर में गोलमाल पकड़ा गया है। जीएसटी अधिकारियों के हाथ कर चोरी के पुख्ता प्रमाण हाथ लग जाने के बाद फर्म संचालक ने 1.75 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा करा दिए। यह कार्रवाई आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देश पर अपर आयुक्त गढ़वाल पीएस डुंगरियाल और संयुक्त आयुक्त (एसआईबी/प्र.) अजय कुमार की ओर से गठित टीमों ने की। जीएसटी अधिकारियों…
देहरादून/ पिथौरागढ़/ दुबई उत्तराखण्ड पुलिस की सीबीसीआईडी द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) से लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त जगदीश पुनेठा को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। अभियुक्त पर विभिन्न फर्जी निवेश योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने, संगठित गिरोह बनाकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने तथा अनेक आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप हैं। वादी लीलाधर पाटनी, निवासी पिथौरागढ़ द्वारा अभियुक्तगण जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा, चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ तथा पंकज शर्मा निवासी झारखंड के विरुद्ध निर्मल बंग कमोडिटी में निवेश का झांसा…
देहरादून में बड़े स्तर की टैक्स–इन्वेस्टिगेशन को पूरी गोपनीयता में अंजाम देने के लिए आयकर विभाग ने ऐसी योजना बनाई, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। छोटे प्रदेश की संवेदनशीलता और नेटवर्क को ध्यान में रखते हुए विभाग ने साधारण तरीकों की बजाय धार्मिक परिवेश का कवच चुन लिया। कार्रवाई में शामिल सभी अधिकारी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों से बुलाए गए, और सिर्फ इन्वेस्टिगेशन विंग के चुनिंदा कार्मिक ही ऑपरेशन में लगाए गए। लगभग 70–80 गाड़ियों के पूरे काफिले पर ‘जय बद्री विशाल’ के स्टिकर चस्पा कर दिए गए, ताकि कोई उन्हें तीर्थयात्रियों का जत्था समझे और उन…
टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए उत्तराखंड बना उम्मीद का केंद्र, धामी सरकार की एक अनूठी पहल विश्व मधुमेह दिवस पर उत्तराखंड में टाइप-1 डायबिटीज प्रबंधन के लिए पहली राज्य स्तरीय गाइडलाइन जारी उत्तराखंड की धामी सरकार बच्चों, किशोरों और युवाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। इसी दिशा में आज विश्व मधुमेह दिवस पर राज्य ने टाइप-1 डायबिटीज (T1D) प्रबंधन के लिए अपनी पहली राज्य स्तरीय तकनीकी एवं संचालन संबंधी गाइडलाइन जारी की। यह कदम टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए व्यवस्थित, वैज्ञानिक और मानवीय स्वास्थ्य प्रणाली स्थापित करने…
उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, गृह मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिवों के साथ राज्य हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुख्य सचिव ने आनन्द बर्द्धन केन्द्रीय पर्यटन सचिव सुश्री वी. विद्यावती से मुलाकात कर उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने, शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहन देने, स्थानीय एवं धार्मिक पर्यटन का विस्तार करने तथा स्पोर्ट्स टूरिज्म के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन…
गौचर मेले जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ ही स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाने में भी सहायक होते हैं-मुख्यमंत्री गौचर में पिथौरागढ़ की तर्ज पर 18-सीटर हेलीसेवा प्रारम्भ किये जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 73वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन किया। गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला उत्तराखंड के प्रमुख मेलों में से एक है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिकी को…
