देहरादून हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह और उनका परिवार फिर से चर्चाओं में आने लगा है। इस बार आरोप है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव के बेटे दिव्य प्रताप और पूर्व विधायक के गनर ने देहरादून में उत्तराखंड पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर कुंवर प्रणव के बेटे और गनर के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी के बेटे आर यशोवर्धन निवासी ओल्ड मसूरी रोड ने 15 नवंबर को थाना राजपुर, देहरादून में शिकायत दर्ज कराई कि…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष समाज मॆं बेहतरीन कार्य करने हेतु मित्र सम्मान से सम्मानित किया जाता हैं। इस क्रम मॆं देहरादून के जिलाधिकारी को सम्मानित होना था। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमन्त्री के आगमन के व्यस्तता के चलते रविवार सुबह जिलाधिकारी शहीद स्मारक सभागार हाल मॆं पहुंचे जिसमें सभी राज्य आंदोलनकारी उनके सम्मान मॆं खड़े होकर ताली बजाकर स्वागत किया। पुष्पलता सिलमाणा एवं द्वारिका बिष्ट के साथ सत्या पोखरियाल व विजय लक्ष्मी गुसांई ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जगमोहन सिंह नेगी एवं डा॰ अतुल शर्मा के साथ रविन्द्र जुगरान व पृथ्वी…
उत्तराखंड के ऊपरी हिमालय में मानव सभ्यता की मौजूदगी को लेकर वैज्ञानिक समझ अब पूरी तरह बदलने जा रही है। IIT रूड़की और IISER मोहाली के शोधकर्ताओं ने पहली बार प्रमाणित किया है कि इस दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में मनुष्य करीब 8100 वर्ष पहले ही सक्रिय हो चुका था। यह निष्कर्ष अब तक की स्थापित अवधारणाओं को चुनौती देता है, क्योंकि नॉटिंघम विश्वविद्यालय के पूर्व शोध में मानव उपस्थिति 4600 वर्ष पुरानी बताई गई थी। यह महत्वपूर्ण अध्ययन वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, देहरादून में आयोजित नेशनल जियो रिसर्च स्कॉलर्स मीट में साझा किया गया। शोध टीम ने चमोली जिले के…
रुद्रप्रयाग। सिद्ध पीठ कालीमठ की काली माई की देवरा यात्रा का पारंपरिक कार्यक्रम रविवार को वृश्चिक संक्रांति पर्व पर घोषित कर दिया गया। पंचगाई समिति की महत्वपूर्ण सार्वजनिक बैठक में तय किया गया कि मां भगवती कालीमाई की डोली आगामी 7 दिसंबर को शुभ मुहूर्त में कालीमठ से देवप्रयाग के लिए प्रस्थान करेगी। परंपरा के अनुसार देवी 14 जनवरी को मकर संक्रांति (उत्तरायण) के पावन अवसर पर देवप्रयाग के दिव्य संगम में स्नान करेंगी। मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष लखपत सिंह राणा ने की। बैठक में कालीमठ, जग्गी, बेडूला, ब्यूखीं और कविल्ठा—इन पांच गांवों (पंचगाई) के…
आईजीएनसीए के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। राज्य सरकार इस धरोहर को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि IGNCA के माध्यम से उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी।
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री विश्वास व्यक्त किया कि इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बहुमूल्य अनुभव प्राप्त किए होंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण अब राज्य स्तर पर भी शुरू किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान से नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन का अनुभव साझा किया करते…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में ही यथावत रहने देने और ग्वालदम-नंदकेसरी-थराली-देवाल-मुन्दोली-वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव का कार्य लोक निर्माण विभाग से ही कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी ने अवगत कराया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रही है। प्रदेश की सीमाएँ चीन व नेपाल से लगने तथा यहां सेना व सुरक्षा बलों के अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान होने के कारण देहरादून का सामरिक महत्व अत्यंत अधिक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, राजवीर, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने भेंट की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
13 नवम्बर 2025: यूपीईएस ने आज अपना 23वाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न किया। 9-13 नवम्बर तक पाँच दिनों तक चले इस समारोह में विश्वविद्यालय के सातों स्कूलों और यूपीईएस ऑनलाइन के स्नातकों को स्कूल-वार अलग-अलग सत्रों में सम्मानित किया गया। बहु-दिवसीय प्रारूप ने प्रत्येक अनुशासन को केन्द्रित मान्यता दी और छात्र सफलता, शोध-उत्कृष्टता तथा इंडस्ट्री सहयोग के प्रति यूपीईएस की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। पिछले वर्ष अपनाए गए बहु-दिवसीय प्रारूप पर आगे बढ़ते हुए, 2025 संस्करण ने स्कॉलरशिप, एम्प्लॉयबिलिटी और इनोवेशन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया, और इंडस्ट्री, डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, मीडिया और लॉ के अग्रणी नेताओं का स्वागत किया।…
