Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री ने किया औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के शासनादेशों के संकलन का विमोचन मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष में औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा शासनादेशों का द्वितीय संकलन पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं रोजगार संवर्द्धन में औद्योगिक विकास विभाग एवं एम०एस०एम०ई० की नीतियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस संकलन से नीति निर्माण की प्रक्रिया में सरलता आयेगी। यह पुस्तक भविष्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होने के साथ-साथ…

Read More

सैन्य धाम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, इसलिए प्रधानमंत्री ने नहीं किया उद्घाटन – गरिमा उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रजत जानती अवसर पर भी सैन्य धाम का उद्घाटन/लोकार्पण नहीं करने को लेकर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सैन्य धाम का उद्घाटन इसलिए नहीं किया क्योंकि यह पूरा प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी हर मंच से सैनिकों के सम्मान की बातें करते हैं, लेकिन जब सैनिकों की शौर्यगाथा को समर्पित धाम के उद्घाटन का अवसर आया, तो वे खुद उससे…

Read More

बाबा रामदेव को हाईकोर्ट फिर पड़ी फटकार ‘चलो, धोखा खाओ!’—बाबा रामदेव की आवाज़ में गूंजती यह लाइन अब पतंजलि को भारी पड़ गई है। च्यवनप्राश के नाम पर ‘धोखा’ बताने वाला यह विज्ञापन लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आया, लेकिन अब कानूनी पेंच में फंस गया है। एड में दावा किया गया कि अधिकतर लोग “च्यवनप्राश के नाम पर धोखा खा रहे हैं”, जिससे दूसरे ब्रांड्स को कमतर दिखाया गया। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस विज्ञापन पर सख्त रुख अपनाते हुए इसे 72 घंटे के भीतर सभी प्लेटफॉर्म्स—टीवी, डिजिटल, प्रिंट और सोशल मीडिया—से हटाने का आदेश दिया…

Read More

धामी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आपदा पीड़ितों को मिलेगी राहत देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए, जिनमें आपदा राहत, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, उपनल कर्मचारियों की मांगों पर सब कमेटी गठन और “देवभूमि परिवार योजना” के तहत परिवार आईडी बनाने का फैसला प्रमुख रहा। आपदा पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के प्रस्ताव पर, कैबिनेट ने उत्तरकाशी के धराली सहित प्रदेश में आई हालिया…

Read More

राजधानी देहरादून में आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने बड़ी रेड शुरू की है। विभाग की अलग अलग टीमें नामी बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर डटी हैं आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग शहर के बड़े बिल्डर राकेश बत्ता, कमल अरोड़ा, इंदर खत्री, कसीगा स्कूल संचालक रमेश बत्ता, शराब कारोबारी कमल अरोड़ा, प्रदीप वालिया आदि के ठिकानों पर जांच कर रही है। मुख्य रूप से टीमें एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर क्षेत्र और राजपुर रोड पर स्थित बिल्डरों और शराब कारोबारियों के यहां जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपए के अघोषित ट्रांजेक्शन…

Read More

उत्तराखंड में 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा वर्चुअल सिस्टम देहरादून। उत्तराखंड सरकार जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने जा रही है। राज्यभर में वर्चुअल लैंड रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में शुरू की जाएगी, जिसके बाद लोग बिना किसी बिचौलिए के घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्री कर सकेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में परियोजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि जनता का समय और…

Read More

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर धामी सरकार की सजग पहल, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पहली विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी ऑटिज्म, बौद्धिक विकलांगता और मानसिक विकारों की स्थिति पर मिला ठोस प्रमाण, “हर बच्चे को देखभाल, सहयोग और अवसर” उत्तराखंड में पहली बार बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर व्यापक अध्ययन किया गया है। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बाल एवं किशोर मनोरोग विभाग तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य, रोग-गणना विज्ञान विभाग, निमहांस (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान), बेंगलुरु के सहयोग से गवर्नमेंट डून मेडिकल कॉलेज, देहरादून द्वारा यह सर्वेक्षण पूरा किया गया। इस रिपोर्ट…

Read More

जनपद चमोली में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, आर्मी और जनपद पुलिस के जबर्दस्त तालमेल से श्री बद्रीनाथ धाम में की गई संयुक्त सुरक्षा ड्रिल पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में जनपद चमोली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग एवं सुरक्षा ड्रिल संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस ने बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड (BDS) टीम, मंदिर समिति और माणा में तैनात भारतीय सेना की 07 असम के साथ संयुक्त रूप से श्री बद्रीनाथ धाम परिसर में सघन चेकिंग एवं सुरक्षा ड्रिल आयोजित की। अभियान…

Read More

मुख्यमंत्री ने दिये वन विभाग के आरोपित अधिकारियों के विरूद्ध पुनः जांच एवं अभियोजन का अनुमोदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोपित अधिकारी श्री एच०के० सिंह भा०व० से० से०नि० को राजाजी राष्ट्रीय पार्क में वन आरक्षी (सामयिक मजदूरों से भर्ती) परीक्षा-2013 में हुई अनियमितताओं की पुनः जांच के दृष्टिगत् श्री रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड को जांच अधिकारी एवं श्री वैभव कुमार उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नामित किये जाने तथा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन संशोधन निवारण अधिनियम, 2002 के अन्तर्गत धन शोधन सम्बन्धित मामले में आरोपित लोक सेवकों के सम्बन्ध में…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले 16 वर्षीय बालक सचिन कुमार ने की शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा – सचिन उत्तराखंड की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आज मई 2025 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले 16 वर्षीय बालक सचिन कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सचिन कुमार को उनके इस अद्भुत और साहसिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि इतनी कम उम्र में एवरेस्ट जैसी विश्व की सबसे ऊँची चोटी को फतह करना साहस, दृढ़ निश्चय…

Read More