Author: Utkarsh Jyoti

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि  इको सेंसेटिव जोन की परिधि में तत्काल सुरक्षात्मक और उपचारात्मक कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग और संबंधित विभागों और एजेंसियों को नदी से सटे क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गैर कृषि और कमर्शियल गतिविधियों की अनुमतियों के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में संबंधित जोनल मास्टर प्लान, पर्यावरण और जैव विविधता से जुड़े…

Read More

*आमजन की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नही स्वीकार* *काली फ़िल्म, विधायक का बोर्ड तथा हूटर लगे संदिग्ध वाहन के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही* *वाहन में लगी वीआईपी पट्टिका, हूटर तथा काली फ़िल्म को हटाते हुए वाहन को किया सीज* *चेकिंग के दौरान संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस ने रुकवाया था वाहन को* *विधायक पुत्र द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से वाहन में वीआईपी पट्टिका, हूटर तथा काली फ़िल्म का किया जा रहा था *एसएसपी दून का स्पष्ट संदेश, कानून सबके लिए समान, नियमो के उल्लंघन पर कार्यवाही होनी तय* *थाना बसन्त विहार* विगत दिनों दिल्ली में हुए…

Read More

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 439 पदों पर आयोजित सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा घोषित कर दिया गया है। चयन बोर्ड द्वारा जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को बहुत जल्द मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी जाएगी। इससे राज्य के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। उम्मीद है कि आप सभी अपनी सेवाओं से उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Read More

पिता की मृत्यु उपरान्त पढाई पर आया संकट; डीएम तक आया मामला, चित्रा कालरा को प्रतिष्ठित संस्थान में स्नातक बी-कॉम आनर्स में दिलाया आज ही दाखिला; चित्रा की पढाई, आवाजाही, किताबों का समस्त व्यय, वहन करेगा जिला प्र्रशासन व संस्थान स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार; जल्द ही ऋण माफी का भी करवाएंगे समाधान जिला प्रशासन की बदल गई है अब कार्यशैली; ऋण माफी से लेकर शिक्षा व रोजगार तक; देहरादून दिनांक 18 नवम्बर 2025, (सूवि), जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में 2 बहने चित्रा…

Read More

मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले-अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए यात्रियों से सीधे फीडबैक लेकर सीएम ने मांगे सुझाव, जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान आईएसबीटी में अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख-एमडीडीए व परिवहन विभाग को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधायक घनसाली  शक्ति लाल शाह के अनुरोध पर विधानसभा क्षेत्र घनसाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी विकासखण्ड भिलंगना को भूमि उपलब्धता के अनुरूप उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में  संबंधित अधिकारियों के साथ डीरेगुलेशन (विनियमन मुक्ति) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने प्राथमिक क्षेत्रों में डीरेगुलेशन से संबंधित आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन बिंदुओं पर विभागीय स्तर पर डीरेगुलेशन की कार्रवाई पूर्ण हो सकती है उसका नोटिफिकेशन जारी करें तथा जिन प्रकरणों को कैबिनेट स्तर से संशोधित किया जाना है उसका विवरण तैयार करें। साथ ही भारत सरकार को प्रेषित किए जाने वाले विवरण को भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने डीरेगुलेशन की प्रक्रिया में…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों  में एक-एक स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना (रोडमैप) शीघ्र तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड को  वैश्विक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थ स्थलों एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों का समग्र विकास किया जाए। इससे स्थानीय युवाओं…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान निर्देश दिये कि राज्य में दुर्घटना प्रभावित लोगों को आयुष्मान योजना के अलावा अन्य अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार के लिए परिवहन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाया जाए। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उन्होंने और प्रभावी प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चौकिंग की जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहन ओवरलोडिंग न हो। यातायात के नियमों…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित सीएम ने कहा, नशे को मजबूती से “ना” कहें युवा, साथियों को भी “ना’’ कहने के लिए करें प्रेरित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से अपील की है कि वो स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ “ना” कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए “ना’’ कहने के लिए प्रेरित करें। मंगलवार को  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित…

Read More