देहरादून: कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय का पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के अंतर्गत 1 से 30 नवंबर 2025 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 4.0 का आयोजन कर रहा है। यह अभियान एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाता है, जो देश भर के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों को कवर करता है ताकि पेंशनभोगियों को विभिन्न डिजिटल माध्यमों से अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में सुविधा हो। अभियान में भाग लेते हुए, सुश्री दिव्या ए. बी. निदेशक ने 20 नवंबर , 2025 को देहरादून, उत्तराखंड में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वसंत विहार…
Author: Utkarsh Jyoti
दून में भूमाफिया किस कदर बेखौफ हैं, इसका गंभीर मामला सामने आया है। एनआरआई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की 06 बीघा पुश्तैनी जमीन को माफिया गैंग ने न सिर्फ कब्जा कर बेचा, बल्कि उस पर प्लॉट काटकर करोड़ों रुपये में सौदा तक कर दिया। महिला को जब इसका पता चला और वह अमेरिका से देहरादून पहुंची तो पूरी जमीन पर मकान, फाउंडेशन और प्लॉटिंग देखकर दंग रह गईं। महिला ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से दस्तावेज निकलवाए तो असली खेल सामने आया—पूरे फर्जी बैनामे, जाली दस्तावेज और संगठित तरीके से की गई धोखाधड़ी। मामला क्लेमेनटाउन थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने एक साथ…
पौड़ी जिले में खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में हुई घटना पौड़ी : पहाड़ों में मानव–वन्यजीव संघर्ष लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में गुरुवार सुबह 62 वर्षीय गिन्नी देवी पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। गिन्नी देवी रोज़ाना की तरह मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं। आसपास मौजूद ग्रामीण महिलाओं की चिल्लाहट सुनकर गुलदार वन क्षेत्र की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल गिन्नी देवी को ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गाँव…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत — उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की नई फिटनेस फीस दरें 01 जुलाई 2026 तक लागू नहीं होंगी। इस अवधि में पहले से निर्धारित पुरानी फीस ही लागू रहेगी। शुल्क वृद्धि को लेकर उत्पन्न आर्थिक बोझ से राज्य के वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। भविष्य में फीस दरें भारत सरकार द्वारा किए जाने वाले आगामी पुनरीक्षण के अनुसार ही लागू की जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के…
प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन में हुआ विकसित उत्तराखंड @ 2047 पर मंथन सुधार के संभावित क्षेत्रों का दिया गया प्रस्तुतीकरण वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार सचिवालय देहरादून में दो दिवसीय प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन प्रारम्भ हुआ। उत्तराखंड सरकार ने आज अपनी दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं को पुनः रेखांकित करते हुए नीति-निर्माताओं, वरिष्ठ प्रशासकों और जिला अधिकारियों को विकसित उत्तराखंड@2047 के रोडमैप को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाया। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एओसी (AOC) को क्षेत्रीय अधिकारियों और नीति-निर्माताओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि आमने-सामने की भागीदारी समन्वय को मजबूत करती…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की स्थित जीवनदीप आश्रम में आयोजित पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में की प्रतिभागिता मुख्यमंत्री ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार, श्री सिद्धबली हनुमान द्वार तथा शहीद चौक का लोकार्पण एवं उद्घाटन भी किया मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मेन मार्ग से सुनहरा मार्ग चौराहे को शहीद चौक के नाम दिया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की के जीवनदीप आश्रम में आयोजित भव्य पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षक परम पूजनीय संत-महात्माओं,…
देहरादून एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ एवं फाउंडर राज भट्ट ने बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन द्वारा बाल विक्षावृत्ति निवारण तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संचालित राज्य का प्रथम मॉडल इंटेसिव केयर सेंटर, साधुराम इंटर कॉलेज, राजा रोड़ देहरादून का विजिट किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल से इंटेसिव केयर सेंटर में बच्चों को दी जा रही शिक्षा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जिला प्रशासन की इस अभिनव एवं पुनीत कार्य की जमकर प्रशंसा की। श्री राज भट्ट ने कहा कि इस काम को आगे बढ़ाने के लिए उनकी तरफ से हर…
देहरादून: उपनल कर्मियों की हड़ताल क़ो लेकर शासन सख्त हुआ,और कार्यवाई के निर्देश दिए।आउटसोर्स के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स उपनल कार्मिक जो अपने कार्यलय से अनुपस्थित हैं उनको चिन्हित करते हुए संबंधित विभागों / निगमों / संस्थाओं द्वारा अनुपस्थिति लगायी जाए तथा नो वर्क नो पे का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 2- अतः उक्त के दृष्टिगत आप शीघ्र संबंधित विभागों / संस्थानों / निगमों को उपरोक्त निर्देशों से अवगत कराते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें।
10 साल की बच्ची के होंठ से निकला खून, बेटी के रोते मिलने से सहमी मां, प्रिंसिपल ऑफिस में मिली धमकी रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा के साथ हुई मारपीट की घटना ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि स्कूल की एक शिक्षिका ने 10 साल की बच्ची को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसके होंठ से खून तक निकल आया। यही नहीं, बच्ची को सज़ा के तौर पर शाम चार बजे तक स्कूल में बैठाकर रखा गया। रम्पुरा निवासी राहुल ने बताया कि घर…
