मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल कम भूमि और कम जल में अधिक लाभ देने वाला उद्यम है मशरूम उत्पादन : मुख्यमंत्री मशरूम ग्राम’ से युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस प्रयास उत्तराखंड में कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी और तीन लाख तक ब्याज मुक्त ऋण पॉलीहाउस, बागवानी, मिलेट और सुगंध फसलों से किसानों को मिल रही नई पहचान कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ…
Author: Utkarsh Jyoti
प्रत्येक जनपद में वन्यजीव नसबन्दी केन्द्र की होगी स्थापना – मुख्यमंत्री धामी वन्य जीवों के खोले जाएंगे रेस्क्यू व रिहैबीलीटेशन सेण्टर वन विभाग को जाल, पिंजरा, ट्रेकुलाईजेशन गन आदि संसाधन की उपलब्धता के लिए मिलेंगे ₹ 5 करोड़ सोलर फेंसिंग और सेंसर बेस्ड अलर्ट सिस्टम से मिलेगी ग्रामीणों को सुरक्षा मानव – वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए रेंजर स्तर के अधिकारियों को मिलेंगे अधिक अधिकार राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस चुनौती से निपटने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की घोषणा की है। जिसके…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार देर सायं सेतु आयोग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सेतु आयोग में कार्यरत विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के साथ विस्तार से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सेतु आयोग उत्तराखण्ड के विकास में राज्य सरकार के थिंक टैंक के रूप में कार्य करेगा। मुख्य सचिव ने कहा कि विभागों को आयोग के साथ अपनी पॉलिसियों और कार्यक्रमों पर मंथन किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आयोग अध्ययन करके बताएं कि किस विभाग में किस पॉलिसी में क्या परिवर्तन किए जाने की आवश्यकता है, जिससे पॉलिसीज का अधिकतम…
खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवनरू मुख्यमंत्री धामी अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आगे भी निरंतर आयोजित होती रहेगीरू मुख्यमंत्री देवभूमि को ‘खेल भूमि’ बनाने की दिशा में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से राज्य बन रहा खेल महाशक्ति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिको द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस…
देहरादून और मसूरी के करीब डेढ़ सौ नागरिकों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर देहरादून और मसूरी के नागरिकों में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों, विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस परियोजना के खिलाफ एक संयुक्त पत्र भेजते हुए इसे शहर के लिए अव्यवहारिक और दीर्घकालिक रूप से नुकसानदेह बताया है। कम्प्रिहेन्सिव मोबिलिटी प्लान का दिया हवाला नागरिकों ने अपने पत्र में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा तैयार कम्प्रिहेन्सिव मोबिलिटी प्लान-2024 का उल्लेख किया है। उनका कहना है कि…
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: पर्यावरण संरक्षण के नाम पर नया टैक्स देहरादून। उत्तराखंड में 1 जनवरी से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लगाया जाएगा। वाहन की श्रेणी के अनुसार यह शुल्क 80 रुपये से 700 रुपये तक होगा। यह राशि फास्टैग के माध्यम से स्वतः कटेगी। इलेक्ट्रिक, सीएनजी और हाइब्रिड वाहनों को इससे छूट दी गई है। किस वाहन पर कितना लगेगा ग्रीन सेस (पूरी लिस्ट) माल व भारी वाहन भारी वाहन (एक्सेल के अनुसार): ₹450 – ₹700 भारी निर्माण उपकरण वाहन: ₹250 7.5 से 18.5 टन वाहन: ₹250 3 से 7.5 टन हल्के माल…
अल्मोड़ा। नैनीताल बैंक लिमिटेड की एलआर साह रोड शाखा, अल्मोड़ा में करोड़ों रुपये के बैंक ऋण घोटाले का खुलासा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच और ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्या है पूरा मामला? बैंक रिकॉर्ड की जांच में 37 ऋण खातों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं फर्जी दस्तावेजों के जरिए खाते खोलकर निर्धारित सीमा से अधिक ऋण स्वीकृत किए गए बिना सक्षम अनुमति के ऋण सीमाएं बढ़ाई गईं कई खातों में खाताधारकों की जानकारी के बिना लेन-देन के सबूत ऐसे खुला घोटाला?…
ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बादामावाला में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पानी की टंकी के पास स्थित एक मकान में 20 वर्षीय युवक अंश गुप्ता ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में उसे उप जिला अस्पताल विकासनगर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्राफिक एरा अस्पताल, धूलकोट में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक अंश गुप्ता उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता विवेक गुप्ता शहर…
निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश आढ़त बाजार पुनर्निर्माण कार्य का 20 जनवरी तक जीओ जारी करने के निर्देश परिवहन विभाग को एसपीवी रजिस्टर कर, जनवरी में पहली बोर्ड बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने ली देहरादून शहर यातायात संकुलन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट…
सीएम धामी के औचक निरीक्षण में थानेदार अनुपस्थित, तत्काल लाइन हाजिर डालनवाला पुलिस स्टेशन में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का कड़ा प्रहार मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई जनसेवा में कोताही पर ज़ीरो टॉलरेंस – सीएम धामी पुलिस थाने में अव्यवस्था और गंदगी पर मुख्यमंत्री सख्त मुख्यमंत्री ने स्वयं की महिला हेल्प डेस्क, एफआईआर व ड्यूटी रजिस्टर की गहन जांच शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत, त्वरित समाधान के निर्देश ट्रैफिक अव्यवस्था पर नाराज़गी, विस्तृत जांच के आदेश एसएसपी देहरादून मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए…
