बागेश्वर सहित पूरे उत्तराखंड में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। बागेश्वर में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां आम जनता को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही…
Author: Utkarsh Jyoti
धर्मपुर विधानसभा में परिवर्तन की अगुआ बनेगी मातृशक्ति : कांग्रेस देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बंगाली कोठी स्थित अकोला रेस्टोरेंट में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव श्री वैभव वालिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने मातृशक्ति को संबोधित किया। इस अवसर पर श्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं की भूमिका ऐतिहासिक और निर्णायक रही है। उन्होंने कहा कि आज जब प्रदेश बेरोज़गारी, महंगाई, पलायन और जनहित से जुड़ी मूलभूत…
धर्मनगरी हरिद्वार में बुधवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आक्रोश रोड शो निकाला। यह रोड शो जिला अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह राणा के नेतृत्व में ऋषिकुल मैदान से शुरू होकर चंद्राचार्य चौक तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। रोड शो के दौरान वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि यह केवल एक हत्या का मामला नहीं है, बल्कि वहां हिंदुओं के खिलाफ चल…
देहरादून एटीएस कॉलोनी में बिल्डर की कथित दबंगई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आवासीय समिति के अध्यक्ष अजय सिंह के साथ मारपीट और अभद्रता के बाद अब राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) में तैनात सहायक आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने भी बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंजनी कुमार सिंह ने इस संबंध में रायपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सहायक आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार रात वह अपने एक परिचित के निर्माणाधीन भवन वाले प्लॉट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि बिल्डर पुनीत अग्रवाल और…
उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने सोमवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ 24 दिसंबर 2025 को सुबह 10ः00 बजे को संस्कृति प्रेक्षागृह देहरादून से किया जाएगा। इसके बाद दिनांक 25 दिसंबर 2025 से इस संगोष्ठी का आयोजन प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भी किया…
नई दिल्ली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा देश और राज्यों में विकास की गति को नई दिशा मिलेगी। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों,…
मुख्यमंत्री धामी के विज़न से बदली उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर, उपलब्धियों का वर्ष रहा वर्ष 2025 मानव संसाधन से लेकर सुपर स्पेशियलिटी तक, चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक प्रगति भविष्य की योजनाएँ 2026 – आत्मनिर्भर स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ते कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी दिशा-निर्देशों और चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के सतत मार्गदर्शन में उत्तराखंड का चिकित्सा शिक्षा विभाग तेज़ी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, साथ ही युवाओं को…
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना/चौकी परिसरों में उच्च कोटी की सफाई व्यवस्था रखने के दिये निर्देश, प्रत्येक रविवार पुलिसकर्मी थाने में यथासम्भव रोटेशनवार 01 घंटा करे श्रमदान, मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा थाना डालनवाला में किये औचक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर की थी नाराजगी व्यक्त थाना डालनवाला में पुलिस कर्मियो द्वारा श्रमदान कर थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था करी चाक चौबंद एसएसपी देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने सर्किल के थानों में आकस्मिक निरीक्षण करने तथा यथाशीघ्र अर्द्धवार्षिक निरीक्षण पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये। मां0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड, महोदय द्वारा कोतवाली…
देहरादून: नए साल में उत्तराखंड के पर्यटन इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य में पहली बार उत्तराखंड ट्रैवल कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पर्यटन विभाग द्वारा शुरू कर दी गई हैं। यह दो दिवसीय बी2बी कॉन्क्लेव देश-विदेश के पर्यटन हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। शनिवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कॉन्क्लेव के आयोजन को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह कॉन्क्लेव उत्तराखंड को वेडिंग टूरिज्म, साहसिक पर्यटन और जिम्मेदार पर्यटन के प्रमुख…
नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को मिली वैश्विक पहचान महाकौथिक जैसे आयोजनों से प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य लोक कला, लोक संगीत और पारंपरिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देवभूमि की संस्कृति और डेमोग्राफी की रक्षा के लिए सरकार का स्पष्ट संकल्प मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर…
