Author: Utkarsh Jyoti

देहरादून दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, वेतन भुगतान में देरी और अस्पताल व्यवस्थाओं से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों का प्रबंधन स्तर पर समाधान न होने पर स्वास्थ्य सचिव ने कड़ा संज्ञान लिया। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाकर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से जुड़े संस्थानों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित कक्ष में आयोजित बैठक में दून मेडिकल कॉलेज की प्रशासनिक और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा…

Read More

देहरादून: झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती का अनोखा और सख्त अंदाज देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज़ विधायक ने मंगलवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों के सरकारी आवासों की बिजली काट दी, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल, करीब 15 दिन पहले विधायक वीरेंद्र जाती ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर देहात क्षेत्र में सुबह और शाम हो रही अघोषित बिजली कटौती पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना…

Read More

एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत राज्य के समस्त किसानों की डिजिटल आई.डी. तैयार किये जाने हेतु फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संपन्न कराने के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के गढवाल मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सचिव, कृषि/राजस्व,  एस.एन.पाण्डेय की अध्यक्षता एवं आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद श्रीमती रंजना राजगुरु की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि श्री चिन्मय मेहता तथा श्री हर्षद पटेल, सलाहकार, भारत सरकार द्वारा एग्रीस्टैक के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भारत सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि देश के समस्त किसानों को सरकारी योजनाओं से…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद 2047 का भारत आज के बच्चों के संकल्प से बनेगा – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सरस्वती शिशु मंदिर, ताड़ीखेत में अध्ययनरत स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्नेहपूर्वक अभिवादन करते हुए कहा कि आप सभी उत्तराखंड और देश का भविष्य हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद करते हुए वर्ष 2047 का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष…

Read More

मुख्यमंत्री ने ताड़ीखेत में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री ने किया 77.25 करोड़ रुपये की 32 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सोमवार को अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता से संवाद करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया। इस शिविर में पात्र लोगों को सरकार की…

Read More

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान, 200 सोलर लाइटें और छात्रावास निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रीमती एकता बिष्ट और खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि जनपद अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जी.आई.सी. ग्राउंड में हॉकी एवं फुटबॉल के लिए दिन एवं रात्रि उपयोग हेतु बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान का…

Read More

कोटद्वार राजकीय पीजी कॉलेज की वरिष्ठ प्रोफेसर को किया डिजिटल अरेस्ट, की 1.11 करोड़ की ठगी डिजिटल अरेस्ट के दौरान 11 दिनों में पीड़िता न सिर्फ अपनी जमापूंजी गंवाई, बल्कि रिश्तेदारों से भी रकम लेकर ठगों के हवाले कर दिया। राजकीय पीजी कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापिका को डिजिटल अरेस्ट कर 1.11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्हाट्सएप कॉल पर खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आरोपी ने प्राध्यापिका को झांसे में लिया। इसके बाद इस कदर दहशतजदा कर दिया कि 11 दिनों में उन्होंने न सिर्फ अपनी जमापूंजी गंवाई बल्कि रिश्तेदारों से भी…

Read More

देहरादून: औली में क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। जिस तरह से यहां पर्यटक होटलों की बुकिंग करवा रहे हैं उससे उम्मीद है कि पर्यटक अच्छी तादात में यहां पहुंचेंगे। औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस पहले ही फुल हो चुके हैं। जीएमवीएन में 23 दिसंबर से तीन जनवरी तक बुकिंग हो गई है। निगम के यहां पर स्की रिजाॅर्ट, नंदा देवी और क्लाउड इन गेस्ट हाउस हैं और तीनों में करीब 300 पर्यटकों के रहने की क्षमता है। जीएमवीएन के ज्योतिर्मठ स्थित गेस्ट हाउसों में भी पर्यटकों ने…

Read More

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को घोषणा की है कि सरकार ने स्कूलों में श्रीमद् भगवत गीता के श्लोक के पाठ को अनिवार्य किया है। इसका मकसद छात्रों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जोड़ना है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह बात कही। वहीं, सीएम ने एक वीडियो पोस्ट में, अल्मोड़ा जिले में स्थित ऐतिहासिक कटारमल सूर्य मंदिर का जिक्र किया। भगवान सूर्यदेव को समर्पित यह मंदिर कत्यूरी काल की उत्कृष्ट वास्तुकला और गहरी भक्ति का प्रमाण है। सीएम धामी ने मंदिर…

Read More

बागेश्वर सहित पूरे उत्तराखंड में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। बागेश्वर में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां आम जनता को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही…

Read More