किताबें पढ़ने की आदत को बढ़ावा दें: ‘बुके नहीं बुक दीजिए’—मुख्यमंत्री धामी का आह्वान AI कितना भी उन्नत हो जाए, किताबों का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थानीय भाषाओं के संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता—गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी के डिजिटलाइजेशन पर जोर मुख्यमंत्री की अपील: घर-विद्यालयों में बढ़ाएँ अपनी बोली-भाषा का उपयोग, नई पीढ़ी को जोड़ें विरासत से डिजिटल माध्यमों से मजबूत होगी मातृभाषाएँ, सरकार तैयार कर रही नई पहलें साहित्य और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: मुख्यमंत्री धामी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत की पुस्तक “उत्तराखंड…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री से अध्यक्ष संघर्ष समिति बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारियों ने भेंट कर सौंपा विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री ने दिया बार एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिये अधिवक्ताओं एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की समिति की जाएगी गठित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अध्यक्ष संघर्ष समिति बार एसोसिएशन श्री प्रेमचंद शर्मा एवं अध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरादून श्री मनमोहन कंडवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने नए जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं हेतु आवंटित भूमि पर तथा पुराने जिला जजी परिसर की भूमि अधिवक्ताओं के पक्ष…
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़ी हुई विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा सात परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। मुख्य सचिव ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए तथा उनकी बेहतर गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में यूआईडीबी के हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का पुनरुद्धार व सती कुंड और आसपास के क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रोजेक्ट को अनुमोदित किया गया। ऋषिकेश में आस्था पथ सौंदर्यकरण से संबंधित प्रोजेक्ट को…
ओएनजीसी चौक हादसा: एक साल बाद कंटेनर चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई चार्जशीट, 60 लोग बनाए गवाह कैंट थाना क्षेत्र के ओएनजीसी चौक पर 11 नवंबर रात करीब सवा बजे एक तेज रफ्तार कार सामने चल रहे कंटेनर से टकराई थी। हादसे में गुनीत, कुणाल कुकरेजा, ऋषभ जैन, नव्या गोयल, अतुल अग्रवाल, कामाक्षी समेत छह दोस्तों की मौत हो गई थी। एक साल आठ दिन बाद आखिरकार पुलिस ने बृहस्पतिवार को ओएनजीसी चौक हादसे के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें कंटेनर चालक रामकुमार, मालिक नरेश गौतम और किराये पर संचालन करने वाले…
वन और उप वन क्षेत्राधिकारियों के लिए अच्छी खबर; वर्दी भत्ता हुआ दोगुना, आदेश जारी वन दरोगा, वन आरक्षी और जमादार को पहले की तरह वर्दी सिलकर दी जाएगी, जो हर तीन साल में एक बार मिलेगी जबकि उप वन क्षेत्राधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी को वर्दी धुलाई भत्ता 45 रुपये महीने के स्थान पर तीन सौ रुपया दिया जाएगा सरकार ने प्रदेश के वन क्षेत्राधिकारियों एवं उप वन क्षेत्राधिकारियों के वर्दी भत्ते को 1500 से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रमुख सचिव के आदेश में कहा गया…
देहरादून : प्रेम नगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक युवक ने नए और शातिराना अंदाज में चोरी की घटना अंजाम दिया जिसने सभी को चौंका दिया। यह घटना श्री राम बॉयज हॉस्टल, विंग नंबर 6 में हुई, जब हॉस्टल में रहने वाले अधिकांश छात्र अपने-अपने कॉलेज और यूनिवर्सिटी जा चुके थे। दोपहर 12 बजे एक युवक आया और उसने श्री राम बॉयज हॉस्टल के गेट के बाहर श्री बाला जी मोबाइल शॉप के आगे अपनी स्कूटी खड़ी कर दी और स्वयं हॉस्टल के अंदर चला गया। हॉस्टल के अंदर जाकर उसने देखा कि अधिकांश कमरों में ताले लगे हुए थे। इस…
देहरादून: कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय का पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के अंतर्गत 1 से 30 नवंबर 2025 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 4.0 का आयोजन कर रहा है। यह अभियान एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाता है, जो देश भर के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों को कवर करता है ताकि पेंशनभोगियों को विभिन्न डिजिटल माध्यमों से अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में सुविधा हो। अभियान में भाग लेते हुए, सुश्री दिव्या ए. बी. निदेशक ने 20 नवंबर , 2025 को देहरादून, उत्तराखंड में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वसंत विहार…
दून में भूमाफिया किस कदर बेखौफ हैं, इसका गंभीर मामला सामने आया है। एनआरआई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की 06 बीघा पुश्तैनी जमीन को माफिया गैंग ने न सिर्फ कब्जा कर बेचा, बल्कि उस पर प्लॉट काटकर करोड़ों रुपये में सौदा तक कर दिया। महिला को जब इसका पता चला और वह अमेरिका से देहरादून पहुंची तो पूरी जमीन पर मकान, फाउंडेशन और प्लॉटिंग देखकर दंग रह गईं। महिला ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से दस्तावेज निकलवाए तो असली खेल सामने आया—पूरे फर्जी बैनामे, जाली दस्तावेज और संगठित तरीके से की गई धोखाधड़ी। मामला क्लेमेनटाउन थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने एक साथ…
पौड़ी जिले में खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में हुई घटना पौड़ी : पहाड़ों में मानव–वन्यजीव संघर्ष लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में गुरुवार सुबह 62 वर्षीय गिन्नी देवी पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। गिन्नी देवी रोज़ाना की तरह मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं। आसपास मौजूद ग्रामीण महिलाओं की चिल्लाहट सुनकर गुलदार वन क्षेत्र की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल गिन्नी देवी को ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गाँव…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत — उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की नई फिटनेस फीस दरें 01 जुलाई 2026 तक लागू नहीं होंगी। इस अवधि में पहले से निर्धारित पुरानी फीस ही लागू रहेगी। शुल्क वृद्धि को लेकर उत्पन्न आर्थिक बोझ से राज्य के वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। भविष्य में फीस दरें भारत सरकार द्वारा किए जाने वाले आगामी पुनरीक्षण के अनुसार ही लागू की जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान…
