Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सीएमआई हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व विधायक  देशराज कर्णवाल की माताजी का जाना हालचाल मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज सीएमआई हॉस्पिटल, देहरादून पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूर्व विधायक श्री देशराज कर्णवाल की माताजी का हालचाल जाना। श्री कर्णवाल की माताजी स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न आने पाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति सरकार संवेदनशील है और जरूरत के हर चरण में…

Read More

मुख्यमंत्री  ने “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम को किया संबोधित सीएम बोले ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों को प्रमुखता से उजागर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव की भी प्रभावी काट कर सकते हैं। बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सोशल मीडिया…

Read More

केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्यो पर फिर दिया ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ,खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि हासिल करने में सफल रहा है। केंद्र के खान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स मैं 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। इससे पहले भी माह अक्टूबर 2025 मैं राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग मैं दूसरा…

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि  इको सेंसेटिव जोन की परिधि में तत्काल सुरक्षात्मक और उपचारात्मक कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग और संबंधित विभागों और एजेंसियों को नदी से सटे क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गैर कृषि और कमर्शियल गतिविधियों की अनुमतियों के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में संबंधित जोनल मास्टर प्लान, पर्यावरण और जैव विविधता से जुड़े…

Read More

*आमजन की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नही स्वीकार* *काली फ़िल्म, विधायक का बोर्ड तथा हूटर लगे संदिग्ध वाहन के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही* *वाहन में लगी वीआईपी पट्टिका, हूटर तथा काली फ़िल्म को हटाते हुए वाहन को किया सीज* *चेकिंग के दौरान संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस ने रुकवाया था वाहन को* *विधायक पुत्र द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से वाहन में वीआईपी पट्टिका, हूटर तथा काली फ़िल्म का किया जा रहा था *एसएसपी दून का स्पष्ट संदेश, कानून सबके लिए समान, नियमो के उल्लंघन पर कार्यवाही होनी तय* *थाना बसन्त विहार* विगत दिनों दिल्ली में हुए…

Read More

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 439 पदों पर आयोजित सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा घोषित कर दिया गया है। चयन बोर्ड द्वारा जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को बहुत जल्द मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी जाएगी। इससे राज्य के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। उम्मीद है कि आप सभी अपनी सेवाओं से उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Read More

पिता की मृत्यु उपरान्त पढाई पर आया संकट; डीएम तक आया मामला, चित्रा कालरा को प्रतिष्ठित संस्थान में स्नातक बी-कॉम आनर्स में दिलाया आज ही दाखिला; चित्रा की पढाई, आवाजाही, किताबों का समस्त व्यय, वहन करेगा जिला प्र्रशासन व संस्थान स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार; जल्द ही ऋण माफी का भी करवाएंगे समाधान जिला प्रशासन की बदल गई है अब कार्यशैली; ऋण माफी से लेकर शिक्षा व रोजगार तक; देहरादून दिनांक 18 नवम्बर 2025, (सूवि), जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में 2 बहने चित्रा…

Read More

मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले-अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए यात्रियों से सीधे फीडबैक लेकर सीएम ने मांगे सुझाव, जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान आईएसबीटी में अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख-एमडीडीए व परिवहन विभाग को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधायक घनसाली  शक्ति लाल शाह के अनुरोध पर विधानसभा क्षेत्र घनसाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी विकासखण्ड भिलंगना को भूमि उपलब्धता के अनुरूप उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में  संबंधित अधिकारियों के साथ डीरेगुलेशन (विनियमन मुक्ति) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने प्राथमिक क्षेत्रों में डीरेगुलेशन से संबंधित आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन बिंदुओं पर विभागीय स्तर पर डीरेगुलेशन की कार्रवाई पूर्ण हो सकती है उसका नोटिफिकेशन जारी करें तथा जिन प्रकरणों को कैबिनेट स्तर से संशोधित किया जाना है उसका विवरण तैयार करें। साथ ही भारत सरकार को प्रेषित किए जाने वाले विवरण को भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने डीरेगुलेशन की प्रक्रिया में…

Read More