प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा शुरु होने पर देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए, उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का आग्रह किया है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रेषित अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि – देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के…
Author: Utkarsh Jyoti
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 59.72 करोड की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 59.72 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विकासखण्ड चम्पावत की तामली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹14.57 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किये जाने के साथ ही देहरादून के वार्ड संख्या-89 हरभजवाला में चन्द्रबनी से हरभजवाला तक आसन नदी…
देहरादून:कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया की राष्ट्रीय चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा सीटों पर ही आरक्षण लागू किया जाना चाहिए, लेकिन सरकार की मंशा इसे लागू करने की नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की नींव कांग्रेस ने रखी थी और वर्ष 2010 में इसे लागू करने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने…
रुद्रप्रयाग/देहरादून: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रही है. केदारनाथ धाम क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं. इसी कड़ी में नियमों का उल्लंघन कर बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जिसके तहत पुलिस ने दो ड्रोन को जब्त किया है. केदारनाथ में ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी: जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस टीम ने नियमित चेकिंग और निगरानी अभियान के दौरान कुछ लोगों को बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के ड्रोन उड़ाते हुए पाया. जैसे ही…
देहरादून: उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ने कुछ लोगों पर हत्या की कोशिश और पिस्टल की नोक पर अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है. भाजपा नेता ने पटेल नगर कोतवाली में 4 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. साथ ही घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, नयागांव चंद्रबनी निवासी 26 वर्षीय हर्ष वालिया ने 20 अप्रैल देर शाम कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई कि वह भाजपा युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष हैं.…
देहरादून। प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ बिजली की मांग में तेज उछाल ने ऊर्जा व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। महज 12 दिनों के भीतर बिजली की मांग 3.8 करोड़ यूनिट से बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है, जबकि उपलब्धता केवल 2.3 करोड़ यूनिट है। इस भारी अंतर के चलते प्रदेश में बिजली संकट गहराने लगा है और कई क्षेत्रों में कटौती शुरू कर दी गई है। ऊर्जा विभाग के अनुसार, एक मार्च को जहां बिजली की मांग 3.8 करोड़ यूनिट थी, वहीं अब यह बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट हो गई। इसके मुकाबले यूजेवीएनएल से केवल 90…
उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश आपसी सहयोग बढ़ाएंगे आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ हिमाचल के अपर मुख्य सचिव ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण देहरादून। पर्वतीय राज्यों की समान भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक संरचना एवं आपदाओं की एक जैसी प्रवृत्ति को देखते हुए उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों राज्य एक-दूसरे के अनुभवों, नवाचारों एवं कार्य प्रणालियों से सीखते हुए भविष्य में आपसी सहयोग से कार्य करेंगे। हिमाचल प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने सोमवार को…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति के विभिन्न कार्यकलापों की जानकारी समिति के समक्ष रखी गयी एवं विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने अखरोट विकास कार्यक्रम के तहत् लगाए गयी अखरोट की पौध की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने सम्बन्धित प्रभाग के डीएफओ से इसका मूल्यांकन कर अवगत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा इससे होने वाले फलोत्पादन की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल की कार्य प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों का आवागमन होता है।…
