श्रम संहिताओं के अनुपालन को सरकार कटिबद्ध देश के कार्यबल में नए युग का शुभारंभ, दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगेः सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि श्रम सुधारों से देश के कार्यबल में नए युग का शुभारंभ हुआ है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिहाज से चार श्रम संहिताओं को लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण फैसला है। इसके दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगे। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार श्रम संहिताओं के अनुपालन के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने श्रम सुधारों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व…
Author: Utkarsh Jyoti
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर IAS अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक आयोजित “ये दशक उत्तराखंड का दशक”—सीएम धामी ने प्रशासन को तेज़, पारदर्शी और जन-केंद्रित कार्य शैली अपनाने का आह्वान किया फाइलों में देरी न हो, निर्णय लक्ष्य आधारित हों—मुख्यमंत्री ने IAS अधिकारियों को दी स्पष्ट हिदायत “पद की प्रतिष्ठा कार्यकाल तक, लेकिन कार्यों का सम्मान आजीवन”—सीएम धामी ने अधिकारियों को याद दिलाई सेवा की मूल भावना जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता—सीएम धामी का संदेश राज्य प्रशासन को तेज, पारदर्शी और परिणाम-आधारित कार्यशैली अपनाने के लिए मुख्यमंत्री का आह्वान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर…
देहरादून गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में रविवार को उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और अनसुने वीरों को समर्पित पुस्तक “उत्तराखंड के क्रांतिकारी” का भव्य विमोचन समारोह अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस पुस्तक के लेखक सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण हैं । इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता I.A.S. श्री दीपेन्द्र चौधरी-सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि “देवज्ञ”, उत्तराखंड ज्योतिष रत्न एवं सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा) उत्तराखंड सरकार, डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल रहे । समारोह का आयोजन महाविद्यालय के डॉ. कुशलानंद गैरोला प्रेक्षागृह में हुआ, जहाँ…
देहरादून वर्तमान में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर चलाये जा रहे ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत देहरादून पुलिस द्वारा लगातार अवैध व फर्जी तरीके से नाम पता बदलकर जनपद में रह रहे व्यक्तियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना नेहरूकॉलोनी तथा एल0आई0यू0 देहरादून को 20 नवंबर 2025 को अवैध रूप से बार्डर क्रास कर भारत में आकर रह रहे एक बांग्लादेशी पुरूष के नेहरुकोलोनी क्षेत्र में एक महिला के साथ रहने की सूचना प्राप्त हुयी। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त दोनों संदिग्ध महिला व पुरूष को…
25 से ज्यादा शिक्षकों की हुई पहचान, सभी दस्तावेजों की होगी दोबारा जांच दो राज्यों के स्थायी निवासी साबित हुए तो होगी बर्खास्तगी: सीईओ गोविंद जायसवाल ऊधमसिंहनगर के बाद नैनीताल भी चपेट में, एक निलंबित—एक ने दी नौकरी से इस्तीफा नैनीताल : नैनीताल जिले में प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है। खुलासा हुआ है कि उत्तर प्रदेश से डीएलएड (D.El.Ed.) की योग्यता रखने वाले कई अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड के फर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र (PRC) लगाकर सहायक शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली। ऊधमसिंहनगर जिले के बाद अब नैनीताल में भी यह बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है।…
वारिस को मिलेगी मृत्यु से पहले जमा राशि की वैधता देहरादून। उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग की एक लंबे समय से चली आ रही गलत व्यवस्था आखिरकार समाप्त होने जा रही है। अब किसी पेंशन लाभार्थी की मृत्यु से पहले उसके खाते में जमा पेंशन राशि विभाग वापस नहीं मांग सकेगा। यह बदलाव विभाग ने स्वयं नहीं किया, बल्कि उत्तराखंड सूचना आयोग की सख्त टिप्पणी और हस्तक्षेप के बाद सरकार को मजबूरन नियम बदलने पड़े हैं। मामला देहरादून के मेहूंवाला माफी निवासी मेहरबान अली की मां बतूल बानो से जुड़ा है, जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। 24 दिसंबर 2024 को उनकी…
29 पुराने कानून खत्म, चार नई श्रम संहिताएँ लागू बड़े सुधार की घोषणा करते हुए चार नई श्रम संहिताओं को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इन संहिताओं के लागू होने के साथ ही देश में चल रहे 29 पुराने श्रम कानून समाप्त हो गए हैं। सरकार का दावा है कि इन नए प्रावधानों से कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के लिए नियम सरल होंगे, अधिकार स्पष्ट होंगे और विवादों में कमी आएगी। नई संहिताएँ इस प्रकार हैं— 1. मजदूरी संहिता 2019 2. औद्योगिक संबंध संहिता 202 3. सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 4. कामकाजी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा शर्तें संहिता…
दून का जो बिल्डर शाश्वत गर्ग 17 अक्टूबर से परिवार सहित गायब है, उसके बारे में अब कई तरह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बिल्डर की संदिग्ध गुमशुदगी के बाद अब उसके मसूरी रोड पर आर्केडिया हिलॉक्स नाम के ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। यह आरोप 21 फ्लैटों के आवंटन में गड़बड़ी से जुड़े हैं। इससे पहले बिल्डर के देहरादून में थानो रोड पर इंपीरियल वैली (प्लॉटेड डेवलपमेंट) में ही गड़बड़ी की आशंका थी। जिसके बाद रेरा ने यहां प्लॉट की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी थी। लेकिन, यहां तो आर्केडिया…
हल्द्वानी में लंबे समय से डायग्नोस्टिक सेंटरों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन की औचक जांच ने बड़ी अनियमितताओं का भंडाफोड़ कर दिया। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत हीरानगर स्थित सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर सहित 02 केंद्रों का निरीक्षण किया गया। शुक्रवार की जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह रहा कि रेडियोलॉजिस्ट की गैर-मौजूदगी में 26 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए, जो सीधे पीसीपीएनडीटी कानून का गंभीर उल्लंघन है। निरीक्षण टीम को एएनसी रजिस्टर और फॉर्म पर रेडियोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर नहीं मिले, जिससे रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की भी आशंका जताई जा…
यूएस स्टार्टअप आरोग्यटेक ने आईआईटी रुड़की को उन्नत स्वास्थ्य निगरानी मंच प्रदान किया – परोपकारी एवं उद्यमी हासू पी. शाह द्वारा समर्थित दान का उद्देश्य भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक में स्वास्थ्य सेवा नवाचार एवं अनुसंधान को मजबूत करना है – आईआईटी रुड़की के उप निदेशक प्रो. यू. पी. सिंह ने स्वास्थ्य निगरानी मंच का उद्घाटन किया रुड़की: अमेरिका स्थित स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी स्टार्टअप आरोग्यटेक ने अपने प्रमुख स्वास्थ्य निगरानी मंच-जिसमें प्राण सहायता उपकरण और सहयोगी सॉफ्टवेयर अनुप्रयोग प्राण कम्पेनियन और प्राण गाइड शामिल हैं-को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की को दान करने की घोषणा की है। यह पहल…
