*रिवर्स माइग्रेशन और आधुनिक कृषि से बदल रही उत्तराखंड के सुदूर जनपद बागेश्वर की तस्वीर* *पहाड़ में लौटती उम्मीद: आधुनिक कृषि से बागेश्वर में रुक रहा पलायन* उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से पलायन एक बड़ी चुनौती रहा है, लेकिन बागेश्वर जनपद में अब यह प्रवृत्ति सकारात्मक दिशा में बदलती दिखाई दे रही है। “रिवर्स माइग्रेशन” के माध्यम से युवा और किसान अपने गांवों की ओर लौटकर आधुनिक तकनीकों के साथ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। जनपद में विभिन्न योजनाओं से जुड़े सैकड़ों युवाओं ने स्वरोजगार के क्षेत्र में कदम बढ़ाए हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था…
Author: Utkarsh Jyoti
केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, पारदर्शिता और सुव्यवस्था से यात्रियों को मिली सुविधा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सायं 6:00 बजे से श्री केदारनाथ हेली शटल सेवा के लिए 22 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 की अवधि हेतु ऑनलाइन बुकिंग के हेली यात्रा बुकिंग पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ की गई। निर्धारित अवधि के लिए कुल 31,450 सीटों की बुकिंग खोली गई, जिनमें 10,855 टिकटों के माध्यम से सभी 31,450 सीटों की सफलतापूर्वक बुकिंग की गई। ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया की समीक्षा के लिए टूरिस्ट हेल्पलाइन कॉल सेंटर, उत्तराखंड पर्यटन द्वारा 565 रैंडम कॉल्स की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर के निकट एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुगुणा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश एवं समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति समर्पित एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने विशेष रूप से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल, एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के इशांत कोठारी, जी.बी. पंत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैरना (नैनीताल) की भूमिका तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा (बागेश्वर) के योगेश जोशी से फोन पर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आर्थिक सहायता से संबंधित विभिन्न मामलों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस वर्ष मात्र 45 दिनों की अवधि में 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं, विशेषकर पर्वतीय और वन क्षेत्रों में। उन्होंने निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन…
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को निर्धारित समय के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। इससे न केवल दर्शन प्रक्रिया सरल हुई है, बल्कि मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन भी प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। इसके लिए प्रवेश…
टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। राज्य सरकार द्वारा भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी । इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को 3-3 लाख रुपये और…
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में जिला न्यायालय के आदेश पर पूर्व एसपी लोकेश्वर सिंह के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक व्यापारी के साथ मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में आरोप लगाए गए हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले के अनुसार, स्थानीय व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि 6 फरवरी 2023 को वह अपनी बेटी के साथ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया…
देहरादून: उत्तराखंड में कथित बिटकॉइन निवेश घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून, दिल्ली और रुड़की में एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान आरोपी हेमंत मोहन शर्मा के ठिकानों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, देहरादून के मोहिनी रोड स्थित आवास पर सुबह-सुबह ED की टीम ने छापा मारकर कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और इससे कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। मामला बिटकॉइन में निवेश के नाम पर ठगी से जुड़ा है। उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना…
