Haridwar
धर्मनगरी हरिद्वार जहां सुमन नगर इलाके में सरकारी जमीन पर बने एक अवैध मजार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुलडोजर चलाकर करीब 10 बीघा जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। इस दौरान किसी भी तरह के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Haridwar के सुमन नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि सरकारी भूमि पर लंबे समय से एक मजार बनाकर करीब 10 बीघा जमीन पर कब्जा किया गया था।
प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों की मदद से पूरे कब्जे को हटाया और जमीन को मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
“सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि जनपद में जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल सुमन नगर में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन आगे भी ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है।

