Dehradun:
शहर में सीवर और पेयजल की बदहाल व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ने जल संस्थान के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई क्षेत्रों में सीवर लाइनें ध्वस्त हो चुकी हैं और पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि चाट वाली गली, लास्ट इंदर रोड, चुक्कू मोहल्ला, हरि स्टोर्स और नया गांव सहित कई इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों को लंबे समय से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

महाप्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी तय किया गया कि एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें पूर्व और वर्तमान पार्षदों को शामिल किया जाएगा। यह समिति प्रभावित क्षेत्रों का ग्राउंड स्तर पर निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी।
इस दौरान कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा, जागीर खान, निखिल कुमार सहित चुक्कू मोहल्ले के कई निवासी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

