मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से नारियों के सम्मान की भी अपील की है। मुख्यमंत्री ने…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। श्री श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री को…
उत्तराखंड में ऊर्जा निगमों में बड़ा फेरबदल, सेवा विस्तार पर चल रहे अधिकारी हटाए गए देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ऊर्जा निगमों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए सेवा विस्तार पर कार्यरत अधिकारियों पर कार्रवाई की है। मंगलवार देर शाम लिए गए फैसले में UPCL और UJVNL के प्रबंध निदेशकों (MD) समेत कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया। सेवा विस्तार वाले अधिकारियों पर कार्रवाई प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, UPCL के MD अनिल कुमार और UJVNL के MD संदीप सिंपल को उनके पदों से हटा दिया गया है। दोनों अधिकारियों को…
जिले के सरकारी स्कूलों को मिली डिजिटल रफ्तार; सभी 168 विद्यालयों में पंहुचे स्मार्ट टीवी; स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन कार्य प्रारंभ मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल लार्ज स्केल पर दून के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 3.67 करोड़ से 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन प्रक्रिया प्रारम्भ डीएम का शिक्षा मॉडल हर कक्षा में अब स्मार्ट तकनीक; सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति की शुरुआत निजी व सरकारी विद्यालयों के मध्य डिजिटल अंतर की खाई पाटने को डीएम ने जिला खनन न्यास से दिए 3.67 करोड़ डीएम का शिक्षा मॉडल हर कक्षा में…
चारधाम यात्रा 2026: तैयारियां तेज, 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने यात्रा व्यवस्थाओं को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। इस बीच यात्रा के लिए 6 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जिससे इस वर्ष बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यात्रा को व्यवस्थित और श्रद्धालु हितैषी बनाने के लिए सभी…
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 75 करोड़ की धनराशि* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बढ़ते साईबर अपराधों की चुनौतियों का सामना करने, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास, के साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के पुर्ननिर्माण आदि से संबंधित कर्यों हेतु 75 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते साईबर अपराधों और चुनौतियों से निपटाने के लिए देहरादून में साईबर उत्कृष्टता केन्द्र साईबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण हेतु ₹ 31.63 करोड, जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत एन०एच०…
होम डिलीवरी की शिकायतों के बीच प्रशासन का छापा, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार देहरादून/ऋषिकेश जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्यूआरटी टीमों ने क्षेत्रवार निरीक्षण अभियान चलाया, जिसके तहत ऋषिकेश में एक दुकान से 135 व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए गए। मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूरे जिले में गैस एजेंसियों की निगरानी तेज कर दी गई है। क्यूआरटी टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति…
*मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत* *कहा, चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ावों पर भी रखी जायेगी कड़ी नजर* *व्यापार संघों के साथ जन जागरूकता अभियान चलाने के दिये निर्देश* देहरादून, खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी फोकस रहेगा। चारधाम यात्रा के मध्यनजर मुख्य यात्रा पड़ावों पर स्थानीय व्यापार संघों के साथ जन जागरूकता गोष्ठियों का भी आयोजन किया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से…
देहरादून में वॉट्सएप के जरिए चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार देहरादून। राजधानी देहरादून में वॉट्सएप के जरिए संचालित एक सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को कैंट थाना क्षेत्र के गांधी नगर, चकराता रोड स्थित रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा, जहां तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में…
*निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करें विभाग ताकि निर्माण कार्यों में लागत न बढ़े-मुख्य सचिव* *भूमि एवं समन्वय से जुड़े मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर मिलकर करते हुए कार्यों को समय पर प्रारंभ कराएं* *यात्रा सीजन में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु मजबूत प्रबंधन किया जाए प्रशासन पुलिस एवं परिवहन विभाग चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करें* *मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता में रखते हुए समय से पूर्ण करें* *एलपीजी गैस की होम डिलीवरी कराएं आवश्यक मांग के अनुरूप व्यवसायिक सिलेंडरों की भी आपूर्ति समय पर हो* *सीएम…
