*चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था – प्रमुख सचिव* प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय वायु गुणवत्ता निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रमुख सचिव ने देहरादून, ऋषिकेश एवं काशीपुर शहरों में वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रैंक में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने तथा स्वच्छता मानकों के अनुरूप समुचित कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने एमडीडीए…
Author: Utkarsh Jyoti
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशों में राज्य की अतिथि सुविधाओं को आधुनिक और आकर्षक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस एनेक्सी, देहरादून में नवीनीकरण कार्य को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अध्यक्षता आवास व राज्य संपत्ति सचिव डॉ आर राजेश…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल—पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता…
हरिद्वार: दुर्गा सप्तशती के पाठ से भक्तों को मिलेगा मां मनसा का आशीर्वाद: महंत रवींद्र पुरी नवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में भक्तों की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से सिद्धपीठ मां मनसा देवी मंदिर में भक्तों का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु सुबह से ही मां के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। नौ दिवसीय इस महापर्व के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, मंदिर परिसर देवी गीतों और जयकारों से गूंज उठा…
देहरादून, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के माडूंवाला जंगल में बालासुंदरी मंदिर परिसर के पास 11 मार्च को प्लास्टिक के बोरे (कट्टे) में मिली अज्ञात महिला की लाश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दून पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 जांच टीमों का गठन किया। शुरुआती जांच में 2500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास की 30 से अधिक झुग्गी बस्तियों में सत्यापन अभियान चलाया और लगभग 5000 लोगों से पूछताछ की। पति ने किया जुर्म स्वीकार 19 मार्च को जांच…
मॉक ड्रिल में देखने को मिला अच्छा समन्वयः सचिव सुमन राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का दूसरा चरण सम्पन्न आठ जनपदों में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन एक निकट पर्यवेक्षण में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का दूसरा चरण बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। दूसरे दिन राज्य के शेष आठ जनपदों-हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, चमोली, चम्पावत, टिहरी, पिथौरागढ़ तथा अल्मोड़ा में बहु-स्थलीय मॉक अभ्यास आयोजित कर आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों को परखा गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी मॉक ड्रिल के सभी चरणों की निरंतर निगरानी की…
उत्तराखण्ड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड, देहरादून के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. राकेश सिंह नेगी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखण्ड रोजगार प्रयाग पोर्टल पर उनके विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2024 में पशुपालन विभाग की कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तराखण्ड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा 253 डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के संबंध में रोजगार प्रयाग पोर्टल पर एक विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। उक्त विज्ञप्ति तत्समय वर्ष 2024 के लिए थी, जो वर्तमान में प्रासंगिक नहीं है। मुख्य अधिशासी अधिकारी…
गोल्डन आवर में दिखा बेहतरीन समन्वय और सामंजस्य पांच जनपदों में माॅक ड्रिल से परखी गई तैयारियां उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल के प्रथम चरण में मंगलवार को बागेश्वर, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं नैनीताल जनपदों में व्यापक स्तर पर बहु-स्थलीय मॉक अभ्यास आयोजित किए गए। इन माॅक ड्रिल के जरिये संभावित आपदा की परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, विभागीय समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता तथा राहत एवं बचाव तंत्र की वास्तविक तैयारियों का आकलन किया गया। यह पहला अवसर रहा जब जनपदों द्वारा स्वयं अपने स्तर पर माॅक ड्रिल की गई और…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में कुंभ – 2027 के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान उच्च स्तरीय समिति द्वारा कुंभ – 2027 से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने विभिन्न ऐसे कार्यों जिनके अभी तक जीओ जारी नहीं हुए हैं, उनके जीओ तत्काल जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्थायी प्रकृति के छोटे कार्यों की संस्तुती के लिए पॉवर डेलीगेशन किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक करोड़ से कम के अस्थायी कार्यों को आयुक्त गढ़वाल की अध्यक्षता वाली…
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित थारू संस्कृति उत्तराखंड की शान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: सीएम धामी आवास, शिक्षा और रोजगार योजनाओं से जनजातीय परिवारों को मिल रहा बड़ा लाभ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार दे रही आर्थिक और प्रशिक्षण सहायता ‘जनजातीय गौरव दिवस’ से बढ़ा जनजातीय समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनसमुदाय को नमन…
