रुद्रपुर। National Council of Educational Research and Training (एनसीईआरटी) की करोड़ों रुपये की किताबों का बड़ा जखीरा रुद्रपुर के कीरतपुर क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान गोदाम से किताबों से लदा एक ट्रक भी कब्जे में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में किताबों की बिलिंग फर्जी होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने गोदाम पर कार्रवाई की, जहां भारी मात्रा में एनसीईआरटी की किताबें रखी मिलीं। बरामद किताबों की कीमत करीब 3 से 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना…
Author: Utkarsh Jyoti
हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे बांडधारी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से रियायती फीस पर पढ़ाई करने वाले कुल 70 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 49 एमबीबीएस और 21 विशेषज्ञ (पीजी) डॉक्टर शामिल हैं। सरकार के अनुसार, इन डॉक्टरों को अनिवार्य सेवा के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों, खासकर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित अवधि (3 से 5 साल) सेवा देना अनिवार्य था। बांड की शर्तों के अनुसार, पढ़ाई पूरी होने के बाद यदि डॉक्टर सरकारी सेवा…
होम डिलीवरी बंद, गोदाम से बंट रहे थे सिलेंडर प्रशासन ने मारी रेड देहरादून। जिले में एलपीजी गैस वितरण में लापरवाही और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला बाईपास रोड स्थित शहीद हीरा गैस एजेंसी पर शिकंजा कस दिया। होम डिलीवरी के नियमों की अनदेखी करने के मामले में प्रशासन ने एजेंसी के गैस सिलेंडर जब्त कर लिए और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि एजेंसी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की घर-घर डिलीवरी करने के बजाय उपभोक्ताओं को सीधे एजेंसी परिसर से ही सिलेंडर दिए जा…
देहरादून में मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न देहरादून मास्टर्स टेबल टेनिस ग्रुप ने 14-15 मार्च 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित टीटी हॉल में मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया। टूर्नामेंट में सिंगल्स 40+, ओपन सिंगल्स और डबल्स श्रेणियां आयोजित की गईं, जिसमें कुल 70 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। मैच लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले गए, जिससे पूरे टूर्नामेंट में रोमांचक और प्रतिस्पर्धी खेल देखने को मिला। समापन समारोह में उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव (खेल) श्री अमित सिन्हा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अन्य गरिमामय अतिथिगणों में श्री रविंद्र भंडारी (जिला खेल…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कहीं धूप तो कहीं बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। India Meteorological Department के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 22 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा। पर्वतीय जिलों के साथ ही कई मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश और…
*मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें, लंबित परियोजनाओं पर 15 दिन में निर्णय लें : मुख्य सचिव* मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री की 10-10 घोषणाओं पर आधारित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। *परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश* मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिन योजनाओं और परियोजनाओं को पूर्ण किया जाना है, उन पर त्वरित अग्रिम कार्रवाई करते…
*ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे की वन्यजीव-अनुकूल विशेषताओं का जायज़ा लिया* – इस दौरे का उद्देश्य आधुनिक राजमार्ग का बुनियादी ढांचा किस प्रकार स्थिरता और वन्यजीव संरक्षण पर विशेष ज़ोर देते हुए विकसित किया जा रहा है रहा – यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा, साथ ही पूरे क्षेत्र में परिवहन दक्षता में भी सुधार करेगा ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपने प्रेस दौरे के अंतिम चरण में दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य यह देखना था कि आधुनिक राजमार्ग बुनियादी ढांचा किस प्रकार स्थिरता…
मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का किया वर्चुअल शिलान्यास मुख्यमंत्री ने कूड़ा निस्तारण वाहनों को दिखाई हरी झंडी चार वर्षों में लगभग 30 हजार युवाओं को प्रदान की गई सरकारी नौकरी – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति जनरल बिपिन रावत का समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों…
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आवास विभाग सक्रिय, सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आवास विभाग के सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जनपद चमोली के गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ आर राजेश कुमार…
