नगर निगम देहरादून में 10 वर्षों से सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव नहीं, वाल्मीकि समाज परिषद ने उठाई लोकतंत्र की आवाज
देहरादून: अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सदस्य सांकात वाल्मीकि के नेतृत्व में परिषद की ओर से आज उप नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून को ज्ञापन सौंपा गया। इस पत्र में परिषद ने नगर निगम में 10 वर्षों से सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव न होने पर गहरी चिंता जाहिर की है।

ज्ञापन में उल्लेख है कि नगर निगम देहरादून में विगत 10 वर्षों से सफाई कर्मचारी यूनियन का चुनाव नहीं हुआ है, जबकि बायलॉज के अनुसार हर दो वर्ष में चुनाव होना अनिवार्य है। पूर्व में परिषद तथा यूनियन की ओर से चुनाव की मांग लगातार उठती रही, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से चुनाव नहीं करवाया गया।
साथ ही ज्ञापन में यह भी लिखा गया कि अन्य संस्थानों, एसोसिएशनों व सरकारी-गैर सरकारी संगठनों में नियमित तौर पर चुनाव हो रहे हैं, फिर सफाई कर्मचारी यूनियन में 10 वर्षों से चुनाव क्यों नहीं हुए?
परिषद की मांग
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नगर निगम देहरादून के समस्त सफाई कर्मचारी वर्ग को न्याय मिले और नगर निगम में चुनाव की तिथि सुनिश्चित की जाए, ताकि लोकतंत्र की स्थापना हो सके।
हस्ताक्षरित पत्र
यह पत्र पूर्व महासचिव मीनू घाटट तथा प्रदेश अध्यक्ष सांकात वाल्मीकि द्वारा हस्ताक्षरित है।
