कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था के चलते देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव करते नज़र आए।
हाल में ही काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले के बाद जहाँ एक तरफ़ प्रदेश के किसानों में आक्रोश साफ़ तौर पर नज़र आ रहा है तो वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी इस मामले पर सरकार को घेरने का काम कर रही है
अपनी आत्महत्या से पहले किसान सुखवंत सिंह ने जिस तरह वीडियो जारी किया था उससे काशीपुर पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं
हालाँकि इस मामले पर SIT का गठन किया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद भी विपक्षी दल और किसान इस जाँच को नाकाफी मानते हुए उच्च स्तरीय जाँच और उधम सिंह नगर के SSP के तत्काल प्रभाव से निलंबन की माँग पर अडिग हैं
अब इस पूरे प्रकरण में क्या कुछ निकल कर सामने आएगा और किस तरफ़ यह मामला रुख़ लेगा यह तो ख़ैर आने वाला वक़्त बताएगा लेकिन फ़िलहाल किसानों और कांग्रेस पार्टी ने सरकार को साफ़ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि हम इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच नहीं होती और SSP को तत्काल प्रभाव से निलंबित नहीं किया जाता तो यहाँ प्रदर्शन और भी ज़्यादा रूप लेगा और इसी तरह यह आंदोलन प्रदेश की सड़कों पर नज़र आता रहेगा

