हरिद्वार:
मुख्यमंत्रियों की हरिद्वार में आध्यात्मिक भेंट
धर्मनगरी हरिद्वार ,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की मुख्यमंत्रियों ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और विकास को लेकर आध्यात्मिक चर्चा की और महाराज के दिव्य सानिध्य में मार्गदर्शन प्राप्त किया
धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की इस मुलाकात में कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव, राज्य मंत्री विनय रोहिला, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे
हरिद्वार से आस्था और अध्यात्म का यह संगम एक बार फिर देवभूमि की आध्यात्मिक पहचान को सशक्त करता नजर आया।

