हल्द्वानी: जल्दी अमीर बनने के डिजिटल जाल में फंसकर एक और ज़िंदगी बुझ गई। 21 साल की एक छात्रा, जो पहले मोबाइल पर लूडो गेम में मामूली रकम जीतकर खुश हुई थी, उसी गेम के जुए में लाखों गंवाकर आत्मग्लानि में डूब गई — और आखिरकार फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले पिता के नाम एक चिट्ठी छोड़ी — जिसमें माफ़ी थी, शर्म थी… और भारी मन से लिखा गया अंतिम अलविदा। घटना उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर की है। स्पैरो कॉलोनी निवासी छात्रा एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को वह घर…
Author: Utkarsh Jyoti
भीमताल: रैगिंग के शक में छात्रा की मौत का मामला गरमाया, महिला आयोग सख्त देहरादून। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। मृतका का शव 30 जुलाई को हॉस्टल की छत से लटका मिला, जिसे कॉलेज प्रशासन ने आत्महत्या करार दिया है। मगर पीड़िता के पिता ने इस मौत की वजह रैगिंग को बताया है, जिससे मामला गंभीर रूप ले चुका है। पीड़िता के पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी ने कॉलेज में हो रही रैगिंग की जानकारी उन्हें दी थी और कुछ वीडियो भी…
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर शासन ने किया 4 IAS और दो पीसीएस समेत 11 अधिकारियों के तबादले शासन ने किया 4 IAS और दो पीसीएस समेत 11 अधिकारियों के दायित्वों में फेर बदल सचिवालय सेवा में तैनात पांच अधिकारियों के भी दायित्वों में किया फेर बदल लाल सिंह नगरकोटी को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग जनगणना की जिम्मेदारी कविंद्र सिंह को अपर सचिव संस्कृत शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी लक्ष्णम सिंह को अपर सचिव बाल विकास विभाग महिला कल्याण की जिम्मेदारी अहमद इकबाल अपर सचिव वित्त ऊर्जा को सौंपी अपर सचिव आवास विभाग, मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी
एसटीएफ व देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12 गिरफ्तार देहरादून। राजधानी में अपराध पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े जुआ कांड का भंडाफोड़ किया है। शहर की भीड़भाड़ से दूर ग्राम सलियावाला के जंगल के बीच बने आलीशान मकान में संचालित हो रहे अवैध कैसिनो पर देर रात छापा मारते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर क्षेत्राधिकारी रीना राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने 2-3 अगस्त की रात दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक बड़े कमरे में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास में विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में आए रुद्रप्रयाग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा हम सबने मिलकर राज्य की जनता के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि आगे बढ़कर हम सभी अपनी पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के विकसित होने से ही राज्य विकसित होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे उत्तराखंड राज्य को आगे ले जाने के लिए…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 144 अभ्यर्थियों एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने कुल 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों / आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित दिवंगत…
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र के स्लोप स्टेबलाईजेशन कार्ययोजना हेतु रू. 516 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में रू. 40 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने केन्द्र पोषित जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत गतिमान कार्यो हेतु भारत सरकार से केन्द्रांश के रूप में प्राप्त होने वाली धनराशि की प्रत्याशा में पुनर्विनियोग के माध्यम से रू. 200 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत देश के 09 करोड़ 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इसके तहत उत्तराखण्ड के 08 लाख 28 हजार 787 लाभार्थी किसान परिवारों को 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट, देहरादून से इस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अन्नदाताओं की आय को दोगुना करने तथा उनके जीवन स्तर को उठाने के…
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव मेडिकल कॉलेजों में डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन की तैनाती पर विचार प्रदेश में हाल में घटित घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार स्वास्थ्य आयुक्त से लेकर मेडिकल कॉलेजों में एम्स की तर्ज पर डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पद सृजित करने की कार्यवाही पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शनिवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु ने स्वास्थ्य विभाग…
भाजपा को पंचायत मे मिला बंपर बहुमत, हवाई किले बना रही कांग्रेस: भट्ट 2019 के मुकाबले वर्तमान मे मिली जीत ऐतिहासिक कांग्रेस के घोषित और समर्थित उम्मीदवारों की संख्या भी दावे के बराबर नही देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव मे पार्टी को पर्याप्त से अधिक बंपर मत प्राप्त हुए हैं और पार्टी निश्चित रूप मे सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिकतर ब्लॉक मे बोर्ड बनायेगी। वहीं कांग्रेस बिन बुलाये मेहमान की भाँति कई जीते हुए उम्मीदवारों को अपना बता रही है, जो कि हास्यास्पद है। भट्ट ने कहा कि वर्तमान…
