Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहस्त्रधारा रोड, स्थित एक होटल में उत्तराखंड अनन्य सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के परिजनों का संघर्ष, पीड़ा और देश के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि के रूप में भी जाना जाता है। प्रदेश के लगभग प्रत्येक परिवार का सदस्य सेना या अर्ध सैनिक बलों से जुड़ा हुआ है। उत्तराखंड के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर मातृभूमि की रक्षा…

Read More

हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में क्लस्टर बनाकर हर्बल क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उपलब्ध हर्बल एवं औषधीय उत्पादों के संवर्धन और प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जड़ी-बूटी और एरोमा सेक्टर में अग्रणी दो राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज़ का अध्ययन करने हेतु राज्य से विषय विशेषज्ञों की टीम भेजी जाए, जिससे उत्तराखंड में…

Read More

हज यात्रा 2026 के लिए सऊदी अरब ने इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। नई गाइडलाइन के तहत मियां-बीवी या अन्य पुरुष-महिला यात्रियों को एक ही कमरे में ठहरने की अनुमति नहीं होगी। सभी को अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे और पुरुषों का महिलाओं के कमरों में प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। इस बार हज यात्रियों को रसोईघर में खाना बनाने की सुविधा भी नहीं मिलेगी, उन्हें तैयार भोजन बाहर से खरीदकर खाना होगा। इससे यात्रा खर्च बढ़ने की आशंका है। हज कमेटी ऑफ इंडिया यात्रियों की सुविधा के लिए इस वर्ष सभी हज यात्रियों को मुफ्त स्मार्ट वॉच उपलब्ध…

Read More

राजधानी में सक्रिय शराब तस्करों के बड़े नेटवर्क का आबकारी विभाग ने भंडाफोड़ किया है। हरियाणा और चंडीगढ़ से लाई जा रही शराब पर डिफेंस (आर्मी) के फर्जी लेबल लगाकर सप्लाई की जा रही थी। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देश पर संयुक्त टीम ने तीन ठिकानों पर छापेमारी कर 23 पेटी फर्जी लेबल लगी शराब और 04 पेटी उत्तराखंड में बिक्री के लिए अधिकृत शराब बरामद की। कार्रवाई में 03 आरोपित गिरफ्तार किए गए। छापेमारी जनपदीय प्रवर्तन और अपराध निरोधक क्षेत्र ऋषिकेश की टीम ने प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट की अगुवाई में की। खुड़बुड़ा मोहल्ला स्थित एक…

Read More

देहरादून में उस समय सनसनी फैल गई जब लाडपुर के घने जंगल क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ। सुबह जंगल में घूमने पहुंचे लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस और फॉरेंसिक टीम की गतिविधियों से घिर गया। मौके पर पहुंची दून पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए शव की जांच शुरू की। फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर जुटे हैं, जो मौके से मिले सबूतों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। फिलहाल मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो…

Read More

पौड़ी : जिले में लगातार बढ़ रहे गुलदार के आतंक के बीच एक बार फिर वन्यजीव हमले ने ग्रामीणों में दहशत बढ़ा दी है. गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में गुलदार के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते मंगलवार को आंगनबाड़ी से घर लौट रहे 4 वर्षीय मासूम पर गुलदार ने हमला किया था, गनीमत रही कि बालक सुरक्षित बच गया. अभी लोग इस घटना से उबर भी नहीं पाए थे कि गुरुवार को गजल्ट गांव में गुलदार ने एक और व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया. ग्रामीणों के मुताबिक गजल्ट गांव निवासी 45…

Read More

बदली व्यवस्था से 1.56 लाख परिवारों को मिलेगी राहत उत्तराखंड सरकार ने पीले कार्ड (राज्य खाद्य योजना) धारकों के लिए राशन वितरण में बड़ा बदलाव किया है। अब लाभार्थियों को केवल चावल ही नहीं, बल्कि गेहूं भी दिया जाएगा। नई व्यवस्था जनवरी से पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी। फिलहाल पीले कार्ड धारकों को महीने में 5 किलो चावल दिया जाता है, लेकिन जनवरी से यह व्यवस्था बदल जाएगी। अब उन्हें ढाई किलो चावल और पांच किलो गेहूं मिलेगा। यानी परिवारों को कुल खाद्यान्न पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन उसमें गेहूं भी शामिल होगा। राज्य में करीब 1,56,000 पीले…

Read More

राज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी के एक बड़े और संगठित खेल का भंडाफोड़ किया है। इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) के नाम पर कर माफिया द्वारा बनाई गई फर्जी फर्मों की चेन ने सरकार को करीब 04 करोड़ रुपये का चूना लगाया। देहरादून, हरिद्वार, चमोली और काशीपुर में निर्माण और वर्क कांट्रेक्ट से जुड़ी 08 फर्मों पर हुई छापेमारी में खुलासा हुआ कि ये फर्में फर्जी खरीद-बिक्री के बिल बनाकर आइटीसी का अनुचित लाभ ले रही थीं। राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देश पर मुख्यालय की सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। जांच में पता चला कि…

Read More

हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि कुंभ का आयोजन विक्रम संवत के अनुसार होता है। ग्रेगरी के कैलेंडर में कभी कुंभ के बारे में नहीं लिखा होता। इसीलिए उसे विक्रम संवत का कुंभ कहा जाना चाहिए। उन्होंने कुंभ और अर्द्धकुंभ के विवाद से खुद को दूर बताया और कहा कि दोनों ही शब्दों में कुंभ जुड़ा है। इसलिए कुंभ मेले का सब को लाभ उठाना चाहिए। शीतकालीन चार धाम यात्रा शुरू करने से पहले शंकराचार्य ने हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा आरती की। शंकराचार्य पिछले 3 सालों से शीतकालीन यात्रा पर जा रहे हैं और…

Read More

मातृ सदन का कहना है कि जिले में कथित रूप से उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध खनन कराया जा रहा है। धर्म नगरी हरिद्वार मातृ सदन संस्था ने आरोप लगाया है कि यह खनन विधायक के संरक्षण में हो रहा है। मातृ सदन द्वारा भेजी गई चिट्ठी में दावा किया गया है कि वानिया स्टोन क्रेशर नामक इकाई, जिसमें कथित रूप से विधायक के रिश्तेदार प्रवीण साहनी और अन्य व्यक्तियों का नाम जुड़ा बताया गया है, अवैध खनन में संलिप्त है। चिट्ठी में यह भी आरोप है कि कई पोकलैण्ड मशीनों के ज़रिये…

Read More