मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने जनरल रावत के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें उत्तराखंड एवं देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों एवं नागरिकों के…
Author: Utkarsh Jyoti
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड- उत्तराखंड के नागरिकों के संभावित प्रभावित होने की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से वार्ता गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए गंभीर नाइटक्लब अग्निकांड को लेकर प्राप्त मीडिया रिपोर्टों एवं स्थानीय स्तर की सूचनाओं के अनुसार, इस घटना में उत्तराखंड के कुछ नागरिकों के संभावित रूप से प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस स्थिति को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से दूरभाष पर वार्ता कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री धामी ने…
मुख्यमंत्री धामी ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास। कपकोट में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी के स्वागत में जुटी भारी भीड़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन, केदारेश्वर मैदान, कपकोट में आयोजित जन सम्मेलन में प्रतिभाग किया, जहाँ उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने 108 करोड़ रुपये की 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें लगभग 62 करोड़ की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा 45.95 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली…
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सवाड़ (चमोली) में मुख्यमंत्री धामी की महत्वपूर्ण घोषणाएँ ग्वालदम-देवाल-वाण मोटर मार्ग बीआरओ को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया तेज थराली व नंदानगर में दो मिनी स्टेडियम निर्माण को मिली मंजूरी सवाड़ का ‘अमर शहीद सैनिक मेला’ राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा सैनिक स्मृति संग्रहालय में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख मुख्यमंत्री ने कहा-यूसीसी लागू कर जनता से किया वादा पूर्ण, देवभूमि की सुरक्षा सर्वाेपरि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को सवाड़, चमोली पहुँचे, जहाँ क्षेत्रवासियों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों द्वारा उनका स्वागत किया गया।…
देशभर के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की अनिवार्य वेतन सीमा बढ़ने को लेकर उम्मीदें लंबे समय से बनी हुई हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठा, जब यह सवाल गूंजा कि क्या सरकार PF की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये करने जा रही है? इस पर केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में महत्वपूर्ण जवाब देते हुए कर्मचारियों के लिए स्थिति स्पष्ट कर दी। संसद सत्र के दौरान सांसद बेनी बेहनन और डीन कुरियाकोस ने सीधे पूछा कि क्या केंद्र सरकार EPF…
रुड़की। रुड़की (उत्तराखंड) के 27 वर्षीय युवा और ब्रह्मोस एयरोस्पेस नागपुर में वैज्ञानिक रहे निशांत अग्रवाल को आठ साल पुराने जासूसी और तकनीक लीक के मामले में अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है। इसी के साथ उनके माथे पर लगा देशद्रोह का कलंक भी पूरी तरह मिट गया है। गिरफ्तारी के समय वह अपने साथियों के साथ ब्रह्मोस मिसाइल तकनीक पर काम कर रहे थे और कुछ ही दिन पहले डीआरडीओ ने उन्हें यंग साइंटिस्ट अवार्ड दिया था। 8 अक्तूबर 2018 की सुबह उनके परिवार पर किसी काली रात की तरह टूटी। यूपी और महाराष्ट्र एटीएस ने तड़के साढ़े चार…
मुख्यमंत्री धामी द्वारा बागेश्वर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन एवं मंदिर में पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बागेश्वर में सरयू नदी तट पर चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाएं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और सरकार की योजनाओं पर फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री बागेश्वर भ्रमण के दौरान बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहाँ उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने…
राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों में सुचारू एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु यूपीसीएल संकल्पित मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य के विंटर टूरिज्म सेक्टर को सतत गति मिल रही है। शीतकालीन अवधि के दौरान तीर्थयात्रियों एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार तथा यूपीसीएल द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा समस्त क्षेत्रीय इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि शीतकालीन अवधि के दौरान मसूरी, औली, लैंसडाउन, जोशीमठ, धनौल्टी, ऋषिकेश, हरिद्वार, अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चकराता,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा पर्यटन, जैविक उत्पाद एवं जनसेवा कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष फोकस मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश-जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्रों तक पहुँचे, लापरवाही बर्दाश्त नहीं! बागेश्वर में पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने हेतु हेली सेवाओं और सड़क चौड़ीकरण पर तेजी से काम-सीएम धामी। लाल चावल, अदरक, हल्दी और शहद उत्पादन को मिलेगा बड़ा बाज़ार-कृषि व उद्यान विभाग को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश। अब हर माह 05 तारीख को समय पर मिलेगी पेंशन-मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पहले…
धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त एफडीए डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में राज्य में तेज हुई मुहिम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में FDA आम जनता को स्वास्थ्य वर्धक व सुरक्षित भोजन मुहैया कराने को लेकर लगातार प्रयासरत है। फूड डिलीवरी एप्स और रेडी-टू-ईट संस्कृति के इस दौर में घर में बना ताज़ा भोजन एक विकल्प से…
