रुद्रप्रयाग: वर्ष 2025 में रुद्रप्रयाग जिले के भीतर गुलदार के हमलों में 4 लोगों की मौत हुई है. जबकि 12 लोगों को गुलदार ने घायल किया है. इसी तरह इस वर्ष अभी तक भालू के हमले में 14 लोग घायल हो चुके हैं. वर्ष 2022 से अभी तक के आंकड़ों पर गौर करें तो जंगली जानवरों के हमलों में सबसे अधिक लोगों की मौत और घायल जिले में इसी वर्ष 2025 हुए हैं. इन दिनों भी अलग-अलग क्षेत्रों में गुलदार और भालू का आतंक बना हुआ है. दरअसल, गुलदार और भालू की धमक से इन दिनों जिले वासी काफी परेशान…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता *अवैध रूप से भारत में रह रही 02 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार/हिरासत में लिया दून पुलिस ने* *फर्जी भारतीय दस्तावेजों बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रही 01 बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार *अवैध रूप से भारत में रह रही 01 अन्य बांग्लादेशी महिला को भी लिया गया हिरासत में* *गिरफ्तार अभियुक्ता कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर आई थी भारत* *भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से बनवा लिए थे अपने फर्जी दस्तावेज *भारत…
कार्यालय / न्यायालय आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तराखण्ड के पत्र दिनांक 22.11.2025 के द्वारा मा०उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में योजित जनहित याचिका संख्या-146/2025 (PIL) नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य में दिनांक 19.11.2025 को आयोजित सुनवाई में मा० उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में दिनांक 22.11.2025 को आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखण्ड द्वारा प्रकरण की सुनवाई की गयी। सुनवाई के उपरान्त मा० आयुक्त दिव्यांगजन द्वारा जनहित याचिका के संलग्नक-2 में दाखिल सूची की प्रति उपलब्ध कराते हुए सूची में अंकित राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा अनर्ह कार्मिक / शिक्षकों के विरुद्ध दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा-91 के अन्तर्गत महानिदेशक…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में जाइका से वित्त पोषित उत्तराखण्ड एकीकृत उद्यान विकास परियोजना (JICA funded Uttarakhand Integrated Horticulture Development Project) की उच्च स्तरीय/ संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परियोजना का वित्तीय एवं भौतिक प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदों में भ्रमण कर समीक्षा कर फीडबैक लेने के लिए लगातार दौरे करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य विभागों की फल एवं सब्जियों से जुड़े आजीविका की योजनाओं को भी इसमें शामिल किया…
नरेंद्रनगर ब्लॉक के कुंजापुरी–हिंडोलाखाल मार्ग पर सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस (यूके 07 पीए 1769) अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही अलग-अलग स्थानों से एसडीआरएफ की पांच टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। टिहरी जिला प्रशासन के मुताबिक बस में कुल 29 यात्री सवार थे। मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी पहचान बाहरी राज्यों के पर्यटकों के रूप में…
पूर्व विधायक सुरेश राठौर के नाम पर फर्जी दावे—पत्नी रविंदर कौर ने उर्मिला सनावर पर खोला मोर्चा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी” हरिद्वार हरिद्वार के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनके परिवार को परेशान करने वाली महिला उर्मिला सनावर के खिलाफ अब उनकी धर्मपत्नी रविंदर कौर राठौर खुलकर सामने आ गई हैं। पिछले कई दिनों से उर्मिला सनावर लगातार सोशल मीडिया पर राठौड़ को अपना पति बताने, वीडियो–फोटो वायरल करने और झूठा प्रचार करने में लगी हुई थी। इस मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए रविंदर कौर ने साफ कहा—“यह महिला एक एक्टर है, सोशल मीडिया पर सिर्फ एक्टिंग कर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाखामंडल पहुंचे, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना भारी जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों व सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर रखा फोकस मुख्यमंत्री ने 16 सूत्रीय मांग पत्र प्राप्त कर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन 26,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिली सरकारी नौकरी—मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 16 सूत्रीय मांग पत्र प्राप्त—मुख्यमंत्री ने दी सकारात्मक कार्रवाई की बात कार्यक्रम के…
पीएमश्री स्कूलों में कम्प्यूटर लैब एवं पुस्तकालयों के स्थापना में तेजी लायी जाए। कम्प्यूटर लैब अगले एक माह में की जाए स्थापित। यह निर्देश मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएमश्री स्कूलों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पुस्तकालयों के लिए शीघ्र बजट आबंटित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि 32 पीएमश्री स्कूलों में एकीकृत विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना में भी तेजी लायी जाए। जिनका बजट जारी किया जाना है, एक माह के भीतर बजट जारी कराया जाए। उन्होंने टिंकरिंग लैब शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के लिए आईआईटी कानपुर से लगातार…
वेव्स फिल्म बाज़ार 2025 में देश-विदेश के फिल्म निर्माता और निर्देशकों ने उत्तराखंड में शूटिंग के लिए दिखाई रुचि विश्व प्रसिद्ध नंदादेवी राजजात यात्रा के बारे में दी जानकारी, वेव्स फिल्म बाज़ार 2025 में बना उत्तराखंड पवेलियन रहा आकर्षण का केंद्र 24 नवंबर,2025 देहरादून। गोवा में आयोजित 56वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित IFFI waves film Bazaar-2025 में विभिन्न देशों एवं भारत के विभिन्न राज्य सरकारों के पवेलियन बनाए गए है। 20 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक चलने वाले वेव्स फिल्म बाज़ार में उत्तराखंड पवेलियन सभी फिल्म निर्माताओं एवं निर्देशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।…
गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2025 में Knowledge Series Session “Cinemascape Uttarakhand: Stories in the Mountains” पर हुई चर्चा राज्य में फिल्म उद्योग के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की हुई सराहना गोवा में आयोजित 56वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित IFFI waves film Bazaar-2025 में शनिवार को Knowledge Series का आयोजन किया गया। नालेज सीरीज का विषय “Cinemascape Uttarakhand: Stories in the Mountains” रखा गया, जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड के बढ़ते सिनेमाई प्रभाव, नई फिल्म नीति और राज्य में फिल्म निर्माण के लिए विकसित किए जा रहे अनुकूल वातावरण पर चर्चा की गई। सत्र…
