*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि* *बसंत विहार स्थित निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने खण्डूरी परिवार को दी सांत्वना* *उत्तराखंड ने खोया एक अनुशासित सैनिक, कुशल प्रशासक और जनप्रिय नेता : मुख्यमंत्री धामी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ प्रवास से देहरादून पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री धामी सीधे स्वर्गीय श्री खण्डूरी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून: मुख्यमंत्री की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील को गंभीरता से लेते हुए सूचना विभाग, उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक K. S. Chauhan ने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। वाहन विहीन दिवस के अवसर पर शनिवार को उन्होंने अपने घर विजय नगर से सूचना निदेशालय रिंग रोड कार्यालय तक लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। इस सफर को पूरा करने में उन्हें करीब डेढ़ घंटा लगा। खास बात यह रही कि उन्होंने वापसी का सफर भी पैदल ही पूरा किया। गर्मी में भी नहीं डिगा हौसला तेज गर्मी के बावजूद के.एस. चौहान लेदर शूज पहनकर लगातार तेज…
नई दिल्ली: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल ₹0.86 प्रति लीटर और डीजल ₹0.83 प्रति लीटर महंगा हो गया है। ईंधन कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट नए स्तर पर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों और बाजार की कीमतों पर भी दिखाई देगा। क्यों बढ़े ईंधन…
ऋषिकेश: उत्तराखंड के Rishikesh में सोमवार रात बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। योग नगरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन की कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, शंटिंग लाइन के अंत में लगे ठोकर से ट्रेन का इंजन टकरा गया, जिससे पूरी ट्रेन जोरदार झटके के साथ रुक गई। अचानक पड़े दबाव के कारण बीच की एक बोगी पटरी से बाहर निकल गई और वह बीच से मुड़ गई। घटना स्थल के…
नैनीताल: उत्तराखंड की सरोवर नगरी Nainital इन दिनों सिर्फ पर्यटन सीजन की रौनक को लेकर ही नहीं, बल्कि पेट्रोल-डीजल की सीमित सप्लाई को लेकर भी चर्चा में है। शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर वाहनों को सीमित मात्रा में तेल दिए जाने की खबरों ने स्थानीय लोगों, टैक्सी चालकों और पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मल्लीताल क्षेत्र स्थित सूखाताल पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहनों को केवल ₹200 तक का पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि टैक्सी और अन्य फोर-व्हीलर वाहनों के लिए ₹500 तक की सीमा तय की गई है। पर्यटन सीजन के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए…
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा देहरादून जनपदों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे अधिक रहने का अनुमान है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), उत्तराखण्ड द्वारा सभी जनपदों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 18 मई को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर एवं देहरादून में अधिकतम तापमान 35…
*”ऑपरेशन प्रहार”* *थाना सेलाकुई* *एसएसपी दून की सख्ती से उपद्रवियों को कानून का पाठ पढ़ाती दून पुलिस* *श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले 10 उपद्रवियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* दिनांक 16/05/2026 डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसमें श्रमिकों की आड़ में कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा फैक्ट्री परिसर व पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके संबंध में थाना सेलाकुई पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष सेलाकुई को आवश्यक दिशा निर्देश दिए…
देहरादून: एसएसपी, एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड एसटीएफ ने चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले साइबर ठगी गिरोहों का बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि केदारनाथ हेली सेवा और यात्रा बुकिंग के नाम पर सबसे अधिक साइबर ठगी बिहार के नवादा, पटना, गया और बिहारशरीफ जिलों से संचालित गिरोहों द्वारा की जा रही है। इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फेक आईपी एड्रेस और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियां चिन्हित हुई हैं। एसटीएफ के अनुसार, चारधाम यात्रा शुरू होते ही साइबर अपराधियों ने फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज और मोबाइल नंबरों के जरिए…
“यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास के विजन पर सरकार का फोकस: डॉ. आर राजेश कुमार बोली-भाषा का संवर्द्धन और बच्चों को नैतिक संस्कार देने जरूरी: बंशीधर तिवारी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाले अर्जुन अवार्डी आनरेरी कैप्टन पदम बहादुर मल्ल, प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. जयंत नवानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित, 35 लोगों को मिला विशेष सम्मान, मंथन में विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर हुई व्यापक चर्चा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता राज्य का चहुंमुखी विकास…
