मुख्यमंत्री ने किया 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44 प्रतिशत बढ़ा-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लेटीबुंगा मैदान, ग्राम पंचायत शशबनी, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 112 करोड़ 34 लाख रुपये की कुल 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूहों एवं विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण कर महिला उत्पादों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की भीमताल क्षेत्र के कई गांवो भीड़ापानी, नाई, डालकन्या, देवनगर, सिलौटी, सुन्दरखाल में मिनी स्टेडियम का निर्माण…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के अंतर्गत पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम, महासू देवता, जादूंग, माणा, एवं नीति टिम्मरसैण के विकास कार्यों की प्रगति विस्तार से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को निर्धारित समय से पूर्ण किए जाने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने सभी कार्यों की कार्य शुरू होने से लेकर प्रत्येक स्तर पर कार्य समाप्ति की तिथि निर्धारित करते हुए पर्ट चार्ट तैयार किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि हस्तांतरण एवं अधिग्रहण आदि की…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुयी रोप-विकास समिति की बैठक आयोजित प्रदेश में सभी रोप-वे प्रस्तावों को इस समिति से स्वीकृति लेना अनिवार्यः मुख्य सचिव काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर प्रोजेक्ट में कैंचीधाम को भी शामिल मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में रोप-वे विकास के लिए गठित संचालन समिति की आयोजित हुयी। बैठक के दौरान प्रदेश में रोप-वे निर्माण को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि रोप-वे विकास समिति की प्रथम बोर्ड बैठक इस माह के अंत तक अनिवार्य रूप से आयोजित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि इस समिति…
देहरादून राज्य पुलिस प्राधिकरण ने शिकायत पर हुई विवेचना और सुनवाई के बाद IPS अफसर को दोषी पाते हुए उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की संस्तुति की है। हालांकि आरोपी पुलिस अधिकारी 28 नवंबर कोही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और केंद सरकार द्वारा इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया गया है। घटना 6 फरवरी 2023 की है। एक आरटीआई कार्यकर्ता और कपड़ों के व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण को शिकायत की थी। जोशी का कहना था कि वह भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी के बेटे हैं। उनका…
देहरादून देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ उत्तराखंड पुलिस द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुक्रम में ’एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार जनपद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से 02 वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उनके…
राशि जमा न होने पर गिरफ्तारी से लेकर संपत्ति ज़ब्ती तक की कार्यवाही तय देहरादून | उत्तराखंड में सुभारती समूह के खिलाफ सरकार ने अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने लंबित बकाया वसूली के तहत ₹87.50 करोड़ (सत्तासी करोड़ 50 लाख रुपए) का कुर्की वारंट जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, यह भारी-भरकम राशि 15 दिसंबर से पहले जमा करनी अनिवार्य है, अन्यथा संचालकों की गिरफ्तारी, संपत्ति कुर्की, और अन्य दंडात्मक कदम तुरंत लागू किए जाएंगे। तहसील विकासनगर से इस संबंध में सम्मन की कॉपी जारी कर दी गई है, जिसकी…
गोपेश्वर (चमोली) : थाना देवाल क्षेत्र में गुरुवार शाम मोपाटा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे लोगों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। शवों को पीएचसी देवाल में रखवाया गया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही देवाल पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस…
देहरादून, 12 दिसंबर : दून कल्चरल एंड लिटरेरी सोसाइटी (DCLS) द्वारा आयोजित बहुचर्चित क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल का तीसरा संस्करण आज से 14 दिसंबर तक होटल हयात सेंट्रिक, देहरादून में शुरू हो रहा है। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक केतन मेहता सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में पुलिसिंग, अपराध साहित्य, पत्रकारिता और सिनेमा से जुड़े देशभर के प्रतिष्ठित नाम शिरकत कर रहे हैं। इनमें अभिनेत्री अनुरिता के झा और त्रिधा चौधरी (वेब सीरीज़ ‘आश्रम’ फेम), पूर्व यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार, पूर्व…
देहरादून के कालसी क्षेत्र के हरिपुर व्यास स्थित जिस जमीन पर पाकिस्तान/पीओके के व्यक्ति ने अपना दावा जताया था, वह जमीन अब सरकार के नाम चढ़ा दी गई है। उपजिलाधिकारी कालसी प्रेमलाल ने जमीन पर दर्ज आठ व्यक्तियों के नाम काट दिए और इसके साथ ही 0.7688 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित कर दी गई। साथ ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को भेज दी गई है। इस जमीन पर विवाद की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई, जब जम्मू-कश्मीर के रहने वाले गुलाम हैदर ने हरिपुर कालसी में जमीन खरीदी। गुलाम हैदर जम्मू पुलिस में कार्यरत था और आतंकियों को मदद…
घनसाली क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने पिलखी स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात-सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल की स्थगित, मुख्यमंत्री ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद के पिलखी क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी को 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उच्चीकृत किया गया कुल 36 नये पदों का सृजन, स्थानीय जनता को मिलेगा सीधा लाभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुलाकात…
