देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की समीक्षा से लौटते समय जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसील भगवानपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराने वाले सेंट्रल गोदाम का औचक निरीक्षण किया। लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्रों में आपूर्ति की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर मिल रहे इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने माढी चौक स्थित गोदाम पहुंचकर भंडारण व्यवस्था और सप्लाई की जा रही सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खजूर, केले और अंडों के सैंपल लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण, अतिथि गृह भवनों के पुनर्निर्माण, यातायात व्यवस्था आदि को सुचारू बनाए जाने के लिए 171 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के विकासखण्ड बागेश्वर में सातरतवे से सिगी नरगोल होते हुए गिरेछीना मिलान मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹ 3.35 करोड़, जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी , राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों के दौरान उत्तराखंड में किए गए विकास…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा कि लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। लोकगायिका रिंकू राणा ने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
“महिला आयोग आपके द्वार” के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा समस्त जनपदों में शुरू होगा ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान जन-सुनवाई में निर्भीक होकर प्रतिभाग करें मातृशक्ति, समस्याओं व लंबित प्रकरणों को आयोग के समक्ष करें प्रस्तुत : कुसुम कंडवाल भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे : कुसुम कंडवाल देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान “महिला आयोग आपके द्वार” के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु वृहद प्रदेशव्यापी अभियान का…
2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा का उछाल वर्ष 2024 -25 में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर हुई ₹ 2,73,921 राज्य में वर्ष एमएसएमई की कुल संख्या बढ़कर हुई 79394 वर्ष 2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 1750 हो गई है। 2026-27 के लिए राज्य की जीएसडीपी 8.2 प्रतिशत रहने का है अनुमान प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के बारे में बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर विचार करते हुए उन्हें अनुमोदन प्रदान किया गया। निम्नलिखित प्रमुख योजनाओं को स्वीकृति दी गई— अमृत 2.0 के ट्रांच-2 के अंतर्गत सहस्त्रधारा पेयजल योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा किया जाएगा। जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल/एकेश्वर विकास खंड के अंतर्गत सतपुली बैराज के निर्माण (पुनरीक्षित) प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।…
देहरादून: चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा के शुल्क में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सामान्य दर्शन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन विशेष पूजा के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता है। अब समिति इन विशेष पूजाओं के शुल्क में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। केदारनाथ धाम में वर्तमान…
देहरादून: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री कार्यालय से जैसे ही कोई दिशा-निर्देश मिलेगा, राज्य सरकार उसी के अनुरूप आवश्यक कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने…
हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह एक कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत पांच लोगों को भारत की नागरिकता के प्रमाणपत्र सौंपेंगे। प्रमाणपत्र मिलने के बाद ये सभी आधिकारिक रूप से भारत के नागरिक बन जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री राज्य सरकार के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकता के लिए चयनित पांच लोगों के नाम राज्य सरकार को भेजे जा चुके हैं। जनगणना निदेशालय के अनुसार बीते एक वर्ष में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 162 लोगों को CAA के…
