लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’ मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को होली के रंगों की बहार नजर आई। प्रदेश भर से आए लोक कलाकारों और होल्यारों ने अपनी अपनी धुनों से माहौल को उत्सवमय कर दिया। इस दौरान एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार थे तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गाते कुमांउनी होल्यारों की टीम। इन सबके बीच पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली ने भी अपना रंग जमाया। इस दौरान…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक…
देहरादून: देहरादून की मित्र पुलिस की मित्रता जाने-अनजाने चोरों पर भी बरस रही है। तभी तो चोरी की गई स्कूटी पर चोर शहर में मटरगश्ती कर रहा है और पुलिस मानो उल्टे उसी से नजरें बचा रही हो। क्योंकि, चोर ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक-एक कर 04 चालान भी कटवा लिए और कैमरे में उसका फोटो भी कैद हो गया, लेकिन पुलिस की कैद से वह दूर है। मानो पुलिस इस बात का इंतजार कर रही है कि चोर अपनी सैर पूरी करने के बाद स्कूटी वापस कर देगा। पुलिस की अनदेखी का यह रोचक मामला अजबपुर खुर्द…
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति से मिलने आई महिला को रास्ते में बहला-फुसलाकर होटल ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर निवासी महिला अपने पति से मिलने हरिद्वार आई थी। वह बस अड्डे के पास खड़ी थी, तभी एक ऑटो चालक ने उसे झांसा देकर अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ…
देहरादून: राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम की जिम्मेदारियों में इजाफा करते हुए उन्हें सिंचाई विभाग की अतिरिक्त कमान सौंप दी है। यह निर्णय सचिव दीपेंद्र चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद लिया गया, जिसके चलते उनके अधीन रहे विभागों का पुनर्वितरण किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सचिव युगल किशोर पंत को सौंपा गया है। पंत के पास पहले से सिंचाई सचिव का प्रभार भी है। वहीं, सिंचाई विभाग में शीर्ष स्तर पर निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी अब प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम निभाएंगे। गौरतलब है…
ज्योतिर्मठ: गोरंग गांव की गौशाला में लगी भीषण आग, ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने पाया काबू, सारा सामान जला गौशाला में अचानक आग लगने से भीतर रखा सामान और छत पर रखी चारा घास जलकर राख हो गया। ज्योतिर्मठ में नगर क्षेत्र के गोरंग गांव में अचानक से एक गौशाला में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गौशाला के भीतर रखा सामान और छत पर रखी चारा घास जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने मोर्चा संभाला धधकती लपटों पर…
छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा चारधाम यात्रा को लेकर सरकारी विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का काम छह मार्च से शुरू होगा। अभी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। चारधाम यात्रा में पंजीकरण का कार्य छह मार्च से शुरू होगा। इसके अलावा पंजीकरण का कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम में 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलने की घोषणा हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के…
यदि पेड़ों की कटाई नहीं रोकी गई तो 9 मार्च से करेंगे ‘चिपको आंदोलन’ देहरादून। राजधानी देहरादून में पर्यावरण संरक्षण को लेकर रविवार को ग्रीन दून के नेतृत्व में करीब 23 संगठनों के प्रतिनिधियों ने ‘वायदा निभाओ’ पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा दिलाराम चौक से सेंट्रियो मॉल तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले वर्ष न्यू कैंट रोड के चौड़ीकरण के नाम पर 250 पेड़ों को काटने का प्रस्ताव रखा गया था। जनदबाव के चलते सरकार ने यह प्रस्ताव वापस ले लिया था और स्वयं मुख्यमंत्री ने…
चौथी माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में काविश तोमर ने जीता रजत पदक देहरादून। देहरादून के उभरते ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। नेपाल की राजधानी में आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। चौथी माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो का आयोजन 13 से 20 फरवरी तक Kathmandu, Nepal में भव्य रूप से किया गया। G1 श्रेणी की इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 23 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देहरादून से कोच शत्रुघ्न के नेतृत्व में चार खिलाड़ियों…
*लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का हुआ भव्य समापन।* *पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता की सर्वाधिक श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर ’’रनिंग ट्राफी’’ आईआईटी रुड़की ने जीती।* *वसंतोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत।* *वसंतोत्सव में लोगों के चेहरे पर जो प्रसन्नता और संतोष दिखाई दिया, वह इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है- राज्यपाल* *वसंतोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदा, कृषि शक्ति और उभरती हरित अर्थव्यवस्था का उत्सव है- मुख्यमंत्री* लोक भवन देहरादून में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का रविवार को समापन हो गया। वसंतोत्सव के इन तीन दिनों में बड़ी संख्या…
