Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भालू हमले के पीड़ितों से की बातचीत, साहसी छात्राओं दिव्या व दीपिका की बहादुरी को बताया गर्व का विषय जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी अंतर्गत विद्यालय परिसरों के समीप घटित भालू हमले की घटनाओं को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने भालू हमले में घायल हुए पीड़ित छात्र से दूरभाष पर सीधी बातचीत कर न केवल उसका हालचाल जाना, बल्कि उसे ढांढस बंधाते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस…

Read More

ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर मुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक के स्टाल पर बैठकर सुनी जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश प्रशासन गाँव की ओर अभियान के अंतर्गत विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिविर में लगाए गए सभी विभागों के स्टालों का एक-एक कर निरीक्षण किया तथा मुख्यसेवक के स्टाल पर बैठकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए प्राप्त शिकायतों पर एक-एक कर चर्चा की और संबंधित विभागीय…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड का अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर से सुर्खियों में है. कांग्रेस ने इस मामले एक वीडियो का हवाला देकर फिर सरकार को घेरा है. साथ ही एसआईटी की जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले उस वीडियो को चलाया, जिसके हवाले से गोदियाल ने बीजेपी सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर फिर से निशाना साधा. कांग्रेस ने अपने कार्यालय में जो वीडियो चलाया, उसमें एक महिला…

Read More

देहरादून जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में दूर दराज से बडी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, भूमि का पट्टा निर्गत करने, आपसी विवाद, मारपीट, ऋण माफी, मुआवजा, आर्थिक सहायता, स्कूल फीस, भरण पोषण आदि से जुड़ी 171 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने बारी बारी से सबकी समस्याएं सुनी और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया और विभागों से संबंधित कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गरीब, असहाय…

Read More

देहरादून दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, वेतन भुगतान में देरी और अस्पताल व्यवस्थाओं से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों का प्रबंधन स्तर पर समाधान न होने पर स्वास्थ्य सचिव ने कड़ा संज्ञान लिया। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाकर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से जुड़े संस्थानों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित कक्ष में आयोजित बैठक में दून मेडिकल कॉलेज की प्रशासनिक और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा…

Read More

देहरादून: झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती का अनोखा और सख्त अंदाज देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज़ विधायक ने मंगलवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों के सरकारी आवासों की बिजली काट दी, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल, करीब 15 दिन पहले विधायक वीरेंद्र जाती ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर देहात क्षेत्र में सुबह और शाम हो रही अघोषित बिजली कटौती पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना…

Read More

एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत राज्य के समस्त किसानों की डिजिटल आई.डी. तैयार किये जाने हेतु फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संपन्न कराने के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के गढवाल मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सचिव, कृषि/राजस्व,  एस.एन.पाण्डेय की अध्यक्षता एवं आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद श्रीमती रंजना राजगुरु की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि श्री चिन्मय मेहता तथा श्री हर्षद पटेल, सलाहकार, भारत सरकार द्वारा एग्रीस्टैक के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भारत सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि देश के समस्त किसानों को सरकारी योजनाओं से…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद 2047 का भारत आज के बच्चों के संकल्प से बनेगा – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सरस्वती शिशु मंदिर, ताड़ीखेत में अध्ययनरत स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्नेहपूर्वक अभिवादन करते हुए कहा कि आप सभी उत्तराखंड और देश का भविष्य हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद करते हुए वर्ष 2047 का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष…

Read More

मुख्यमंत्री ने ताड़ीखेत में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री ने किया 77.25 करोड़ रुपये की 32 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सोमवार को अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता से संवाद करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया। इस शिविर में पात्र लोगों को सरकार की…

Read More

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान, 200 सोलर लाइटें और छात्रावास निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रीमती एकता बिष्ट और खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि जनपद अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जी.आई.सी. ग्राउंड में हॉकी एवं फुटबॉल के लिए दिन एवं रात्रि उपयोग हेतु बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान का…

Read More