Author: Utkarsh Jyoti

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण 112 सायरनों पर मिला अलर्ट राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से की गई निगरानी सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास रहे एसईओसी में उपस्थित उत्तराखण्ड में  भूकम्प के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा राज्य में स्थापित भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सायरन बजाकर परीक्षण किया गया। इस दौरान राज्य में स्थापित 112 सायरनों पर अलर्ट प्राप्त हुआ। इसके साथ ही भूदेव मोबाइल ऐप पर भी परीक्षण चेतावनी प्राप्त हुई। इस माॅक ड्रिल के माध्यम से भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के अंतर्गत स्थापित सायरन और…

Read More

देर रात सड़क पर भिड़ीं युवतियां और महिलाएं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात पिक्चर पैलेस चौक पर दो पक्षों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों की युवतियों और महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई और एक-दूसरे पर जूते-चप्पल चलाए गए। सड़क पर हुए हंगामे के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटनाक्रम देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।…

Read More

पुलिस चौकी के बावजूद अस्पताल परिसर में सुरक्षा पर उठे सवाल, मेडिकल स्टाफ और मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया। आरोप है कि एक युवक दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर हमला करने के इरादे से चापड़ लेकर इमरजेंसी में घुस गया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और मेडिकल स्टाफ के बीच अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों…

Read More

कंडोली में किराये के कमरे से 95 बोतल इंपोर्टेड शराब और बीयर की 28 कैन बरामद, चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की सप्लाई की जांच में जुटा आबकारी विभाग देहरादून। राजधानी के बिधौली, कंडोली और प्रेमनगर क्षेत्र में कॉलेज के छात्र-छात्राओं तक महंगी शराब की कथित सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जांच में आबकारी विभाग को एक और अहम सुराग मिला है। विभाग की संयुक्त टीम ने बिशनपुर में दादी की टपरी के पास छापेमारी कर एक किराये के कमरे से इंपोर्टेड शराब की 95 बोतलें और बडवाइजर बीयर की 28 कैन बरामद की हैं। इस मामले में…

Read More

*सीएम धामी की पहल – विदेश में नौकरी प्राप्त कर रहे उत्तराखंड के युवा* *106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी* *158 केंद्र संचालित हो रहे हैं विदेशी भाषा सिखाने के* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं का विदेश में नौकरी का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवा विदेश में नौकरी पा चुके हैं। युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए उन्हें विदेशी भाषाओं में पारंगत बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में जर्मन और जापानी भाषा के…

Read More

*पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग* *सीमांत जनपद विज्ञान महोत्सव एवं संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा* *राज्य की STEM लैब्स को एआई से जोड़ने और सभी विकासखंडों में लैब ऑन व्हील्स स्थापित करने की दिशा में होगा कार्य* *प्रदेश के सभी जनपदों में विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की घोषणा* *मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बागेश्वर के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान…

Read More

*उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री* *प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित 7वें सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार आध्यात्मिक नगरी होने के साथ उत्तराखण्ड के औद्योगिक विकास का भी एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस प्रकार के आयोजन उद्योग, व्यापार, निवेश और नवाचार को एक साझा मंच प्रदान करने के साथ राज्य के आर्थिक विकास को नई गति देने में…

Read More

*मुख्यमंत्री धामी ने रेशमा बिष्ट की तलाश के प्रकरण में आवश्यक सहायता का दिया आश्वासन* *लापता रेशमा की तलाश के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश* *संवेदनशील प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र निवासी श्रीमती रेशमा देवी के लापता होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उनके परिजनों को आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेशमा की तलाश के लिए शासन स्तर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी टिहरी से फोन…

Read More

ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा 4,882, हरिद्वार में 4,493 और रुद्रप्रयाग में 4,032 आवास बने देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत उत्तराखंड में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2022 से अब तक प्रदेश में 39,815 परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। योजना के तहत सबसे अधिक आवास ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग जिलों में बनाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक ऊधमसिंह नगर में 4,882, हरिद्वार में 4,493 और रुद्रप्रयाग में 4,032 परिवारों को पक्के आवास मिल चुके हैं। सरकार का दावा है कि…

Read More

आरोपी के खाते में पहुंची थी ठगी की करीब 14 लाख रुपये की रकम, चार महीने में 95 लाख का संदिग्ध लेन-देन देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख रुपये पहुंचने की पुष्टि हुई है। वहीं, महज चार महीने के भीतर उसके खाते से करीब 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन भी सामने…

Read More